फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Six athletes survived being a victim of fraud

ठगी का शिकार होने से बचे छह एथलीट

Sun, 30 Aug 2020 12:47 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 30 Aug 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six athletes survived being a victim of fraud
100 का नोट
यूथ खेलो इंडिया के शिविर में शामिल कराने के नाम पर छह एथलीट से ठगी की कोशिश हुई। प्रशिक्षक की सूझबूझ से ये सभी ठगी से बच गए। स्वयं को यूथ खेलो इंडिया का सचिव बताने वाले ने खिलाड़ियों से ढाई ढाई हजार रुपये बैंक खाते में डालने को कहा था।
विज्ञापन



शुक्रवार को एथलीट विशाल व विपिन के पास फोन आया कि वह यूथ खेलो इंडिया के शिविर में शामिल होना चाहते हैं तो वह अपना आधार कार्ड उनके मोबाइल पर भेज दें। शिविर के लिए ढाई हजार रुपये फीस लगेगी, जिसे बैंक खाते में डालना होगा। इसके बाद खिलाड़ियों ने एथलीट कोच हीरा सिंह से फोन करने वाले व्यक्ति की बात कराई।
विज्ञापन



कोच को उसकी बातों पर शक हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों से बैंक खाते में पैसा न डालने की बात कही और शिविर को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। चार घंटे की मशक्कत के बाद पता चला कि कोरोना काल में कोई कैंप पटियाला में नहीं लगा है।  उन्होंने कहा कि बैंक खाता केनरा बैंक, जरार आगरा में राजेश के नाम से है, जबकि तथाकथित सचिव रिजवान पठान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हीरा ने बताया कि छह खिलाड़ी ठगी होने से बच गए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर डाल रखा था, जिससे खिलाड़ी एक-दूसरे को ट्रायल आदि की जानकारी साझा कर सकें। संभव है कि ठग ने यहीं से खिलाड़ियों के नंबर लिये हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed