फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shriradha Krishna Hospital Seal Running Without Registration

बिना पंजीकरण चल रहा श्रीराधा कृष्णा हास्पिटल सील

Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shriradha Krishna Hospital Seal Running Without Registration
अस्पताल पर सील लगाते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
गांधी पार्क इलाके में धनीपुर मंडी के पास इलाज में लापरवाही बरतने और बिना पंजीकरण के ही चल रहे श्री राधा कृष्णा हास्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। इससे पहले अस्पताल संचालक को अपना पक्ष रखने की पूरी महोलत दी गई थी। लेकिन वह कागज प्रस्तुत करने में असफल रहा। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि धनीपुर के जीटी रोड पर विश्वनाथ पुरम के रहने वाले टोडीराम शर्मा ने अपनी पत्नी विमलेश देवी की रसौली का आपरेशन राधा कृष्ण हास्पिटल में कराया था। इस दौरान मरीज की पेशाब की नली काटने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद उन्होंने एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर की टीम जांच के लिए भेजी।  
विज्ञापन


जांच टीम ने हास्पिटल के संचालक प्रदीप कुमार पुत्र श्री विन्नामी सिंह को तीन जनवरी और आठ जनवरी को अपना पक्ष रखने और वैध प्रमाण पत्र दिखाए जाने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने आज तक कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया।  इसके बाद सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल ने स्वत: ही संज्ञान लेते हुये हास्पिटल को सील करने के आदेश दे दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनुपम प्रकाश भास्कर,  के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्री राधा कृष्ण हास्पिटल, धनीपुर मंडी गेट न.1 को अनाधिकृत रुप से और बिना पंजीकरण के चलाये जाने के कारण सील कर दिया है
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed