फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sarraf shot and robbed

सर्राफ को गोली मारकर लूटा

Thu, 04 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sarraf shot and robbed
बेखौफ बदमाशों ने बुधवार दोपहर बराई स्ट्रीट के सर्राफा व्यापारी शंकर हरी माहेश्वरी को गोली मारकर लूट लिया। घटना तब हुई, जब वह स्कूटर पर अपने पड़ोसी के साथ घर से दुकान जा रहे थे। इस बीच घात लगाए  बदमाशों ने घर से 50 कदम दूरी पर उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


छीनाझपटी में सर्राफ का स्कूटर गिर गया और बदमाश एक थैला लेकर भागने में सफल रहे। घायल सर्राफ को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इधर, घटना के विरोध में व्यापारियों ने सर्राफा बाजार बंद कर दिया। शाम को एसपी सिटी ने अपने दफ्तर में व्यापारियों को बुलाकर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सासनी गेट के बराई स्ट्रीट निवासी शंकर हरी माहेश्वरी की सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। वह दोपहर 12 बजे घर से रोजाना की तरह स्कूटर पर दुकान जा रहे थे। निकलते समय मोहल्ले का संजय उनके स्कूटर पर सवार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने एक थैला स्कूटर की डिग्गी में और दूसरा बाहर लटका रखा था। वह करीब 50 कदम दूर ब्रह्मनपुरी पहुंचे होंगे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वे बाहर लटका थैला छीनने लगे। उन्होंने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गिरा दिया। फिर तमंचे से 315 बोर की गोली मार दी।

गोली सीने में लगी। उसके  बाद बदमाश ऊपर वाला थैला लेकर भाग गए। उसमें 12 हजार रुपये व एक लैपटॉप आदि  था। दूसरे थैले में कीमती सामान होने की बात बताई गई है। इधर, पड़ोसी उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल ले गए। खबर पर एसओ के अलावा सीओ, एसपी सिटी आदि भी वहां पहुंच गए। घटना के विरोध में कुछ ही देर में सर्राफा बाजार बंद कर दिया गया। व्यापारी व व्यापारी नेता एकत्रित होकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।


बाजार बंद होने की खबर पाकर एसपी सिटी डॉ.ब्रजेश सिंह बाजार पहुंचे। उन्हाेंने व्यापारियों को समझाने की कोशिश की। बाद में व्यापारियों को उन्होंने अपने दफ्तर बुलाया, जहां उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिला गया। इस दौरान दो लैपर्ड 24 घंटे गतिशील रखने सहित अन्य मसलों पर चर्चा हुई। सीओ प्रथम डॉ.संजय के अनुसार सासनी गेट थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed