फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sangeeta Rajesh Choudhary now reached court dispute

अब कोर्ट पहुंचा राजेश संगीता चौधरी विवाद

Thu, 25 Feb 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिल्डर राजेश अग्रवाल और बसपा नेता धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी संगीता चौधरी के बीच चल रहा विवाद अब अदालत तक पहुंच गया। मामले में बुधवार को राजेश अग्रवाल की ओर से संगीता चौधरी व उनके साथियों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


जिसमें साइट से लूट, रंगदारी मांगने व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने तक के आरोप लगाए गए हैं। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन


अधिवक्ता संजय कुलश्रेष्ठ व प्रवीण गुप्ता के अनुसार राजेश अग्रवाल की ओर से सीजेएम न्यायालय में दावा दायर किया है। जिसमें संगीता चौधरी पर आरोप लगाया गया है कि वह चौथ मांगने के साथ राजेश अग्रवाल से गाली गलौज करते हुए धमकी भी देती हैं। इतना ही नहीं पिछले दिनों क्वार्सी बाईपास स्थित साइट से जेनरेटर व अन्य सामान भी दबंगई के बल पर संगीता चौधरी उठा ले गईं। इसके अलावा समय-समय पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती हैं। इस पर अदालत ने अभी सुनवाई की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed