फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sangam vihaar mein soone makaan se laakhon kee choree

संगम विहार में सूने मकान से लाखों की चोरी

Sat, 26 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 26 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
थाना क्वार्सी के मोहल्ला संगम विहार में सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान स्वामी और उसका परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। मामले की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन

संगम विहार निवासी मुकेश कुमार नादा पुल स्थित विवेकानंद कालेज में एकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। तीन दिन पहले मुकेश अपने परिवार के साथ अपनी बहन की गोद भराई में जयपुर गए हु्ए थे। मकान की चाभी पड़ोसियों को दे गए थे। जिससे कि मकान की देखभाल हो सके। शुक्रवार की सुबह मुकेश जयपुर से वापस आए तो देखा कि मेनगेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

अंदर भी सभी सामान अस्त व्यस्त था। अलमारी में रखे करीब 4 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और करीब 80 हजार रुपये की नगदी गायब थी। चोरों ने बड़े ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि चोरों ने फ्रिज में रखा मक्खन और ब्रेड भी साफ कर दिया। इसके साथ कुछ अचार और चटनी भी रखी हुई थी, उसे भी साफ कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी क्वार्सी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मुकेश चोरी के लिए उस पड़ोसी को ही जिम्मेदार ठहरा रहा हैं जिसे वह चाभी सौंप कर गए थे। लेकिन जांच में दिख रहा है कि पड़ोसी भला क्यों चोरी कराएगा? घटना के संबंध में तहरीर दी गई, जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed