{"_id":"57c88c9f4f1c1b660b2cb67e","slug":"sadhu-ashram-principal-in-trying-to-lay-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म की कोशिश में फंसे साधु आश्रम के प्राचार्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर्म की कोशिश में फंसे साधु आश्रम के प्राचार्य
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रतिष्ठित सर्वदानंद संस्कृत महाविद्यालय साधु आश्रम के प्राचार्य पर छात्र से कुकर्म की कोशिश का आरोप लगा है। छात्र के पिता की तहरीर पर हरदुआगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
बन्नादेवी इलाके का 14 वर्षीय छात्र यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि 31 अगस्त यानी बुधवार देर रात वह अपने कमरे में मौजूद था। तभी अचानक प्राचार्य उसके कमरे में आए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए कुकर्म की कोशिश की।
जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए किसी से शिकायत करने पर भविष्य बिगाड़ने की धमकी देकर चले गए। गुरुवार सुबह इस संबंध में छात्र ने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन पहले महाविद्यालय आए और यहां से सीधे बच्चे को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
छात्र के पिता ने इस संबंध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर हरदुआगंज दिलीप सिंह के अनुसार बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मगर अभी जांच के बाद कार्रवाई होगी। क्योंकि इस महाविद्यालय की संपत्ति व प्रबंधन से जुड़े कई विवाद चल रहे हैं।
इसी विवाद में हत्या तक हो चुकी है। यह भी जानने की कोशिश हो रही है कि कहीं किसी विवाद में तो यह साजिश न रची गई हो। इसलिए मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।