{"_id":"5c16b4ebbdec2253ea35672c","slug":"running-car-fire-barely-surviving","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, बमुश्किल बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में लगी आग, बमुश्किल बची जान
Mon, 17 Dec 2018 02:00 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
जलती कार
- फोटो : Amar Ujala
रविवार को खैर में टैटीगांव रोड पर चलती हुई इंडिका कार में अचानक आग लग गई। कार में सीएनजी की किट लगी हुई थी। आग लगते ही कार के दरवाजे लॉक हो गए। इससे कार चालक होश खो बैठा। गनीमत रही कि कार में आग लगी देखकर कुछ लोगों ने हिम्मत कर कार के शीशे तोड़कर चालक को बाहर निकाल लिया।
सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। हालांकि कार पूरी तरह जल चुकी थी।
गांव खेड़ा सत्तू निवासी विवेक पुत्र कृृपाल सिंह दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। रविवार को वह गांव आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे अकेले ही किसी काम से खैर जा रहे थे। रास्ते में ईंट भट्ठे के पास अचानक कार में आग लग गई। उन्होंने कार रोक दी और दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजे नहीं खुले। उधर आग की लपटें बढ़ने के साथ ही कार के अंदर धुआं भर गया। इससे विवेक कार के अंदर बेहोश हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर विवेक को बाहर निकाला।
उनके चेहरे पर पानी डाला गया, तब होश आया। चंद पलों में गाड़ी पूरी तरह जल गई। उधर इलाके में यह अफवाह फैल गई कि सिकंदराराऊ जैसी घटना खैर में होने से बच गई। कार में चार लोग सवार थे जो मथुरा जा रहे थे। हालांकि यह बात महज अफवाह निकली।