अफवाहों से फिर ऊपरकोट में माहौल िबगाड़ने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान कोतवाली पर भीड़ जमा हो गई और हंगामे के हालात भी बने। अलबत्ता, कई दिनों से शरारती तत्व शहर की फिजा अफवाह के जरिये खराब करने की कोशिशों में जुटे हैं। मगर उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे। अब प्रशासन इन्हें चिह्नित करने में जुट गया है।
रविवार को ऊपरकोट में अफवाह उड़ी कि 11 अगस्त को जुमे की नमाज के बाद हुए पथराव के आरोप में जेल भेजे गए उमेर उर्फ जला पुत्र लतीफ निवासी पीर अता उल्ला की जेल में तबीयत खराब हो गई, उसे दिल्ली रेफर कर दिया जहां मौत हो गई। यह अफवाह ऊपरकोट में आग की तरह फैल गई।
बाजार बंद हो गए। उमेर के परिजन भी ऊपरकोट कोतवाली आ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस अफसरों ने सीओ और एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव से परिजनों की बात कराई। अफसरों ने भरोसा दिलाया कि यह अफवाह है।
इसके बाद समाजसेवी गुलजार अहमद उमेर की बहनों को लेकर जेल पहुंचे, जहां बहनों की मुलाकात उमेर से कराई। भाई को देख बहनों ने राहत की सांस ली। बहनों ने जेल से ही शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद से बात की। वह बोलीं, सब ठीक है। घबराने की बात नहीं है। शाम को भी यही अफवाह उड़ी। गुलजार अहमद ने ऐसे शरारती तत्वों को चिह्नित करने की मांग की है, जो अमन-चैन के दुश्मन हैं।
शहर से बाहर भी टीम हुईं रवाना
बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें भी गठित कर दी हैं। सूत्र बताते हैं कि रविवार सुबह दो टीमें शहर के बाहर बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए गई हैं। इंस्पेक्टर का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तारी होंगे।
आधा दर्जन अफवाह फैलाने वाले चिह्नित, मुकदमा
ऊपरकोट पर अफवाह साजिश के तहत फैलाई गई। यह बात पुलिस और उमेर के परिवार ने मान ली है। एक तरफ जहां जेल में अपने भाई से मिलकर लौटी बहनों ने ऊपरकोट पहुंचकर खुलकर यह बात कही और उन लोगों को जमकर गरियाया जिन्होंने यह अफवाह फैलाई।
बाद में पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिरी आदि की मदद से ऐसे आधा दर्जन लोग चिह्नित किए, जिनके द्वारा यह अफवाह फैलाई गई। उन पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी के अनुसार इन अफवाह फैलाने वालों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। किसी भी कीमत पर इस तरह शहर के माहौल बिगाड़ने वालों को छूट नहीं दी जाएगी।
अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। उन्हें चिह्नित करने के लिए टीम लगा दी गई है। अफवाहों पर भरोसा न करें। शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश पांडेय, एसएसपी।