फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Road trains Lutin four miscreants Holdap

बदमाशों ने रोड होल्डअप कर चार गाड़ियां लूटीं

Sun, 14 Aug 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Road trains Lutin four miscreants Holdap
बदमाशों ने रोड होल्डअप कर चार गाड़ियां लूटीं
जवां थाना क्षेत्र के गोधा के निकट छतारी को जाने वाले बंबा पर बदमाशों ने रोड होल्डअप कर चार गाड़ियों में लूटपाट की। दो घंटे तक बदमाश लूटपाट करते रहे मगर पुलिस इस घटना से बेखबर रही। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो जवां और छतारी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और मामला दबाने के लिए चालक परिचालक को पांच सौ रुपये देकर चलता कर दिया। पुलिस घटना को रोड होल्डअप मान ही नहीं रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहसनपुर निवासी इंदल सिंह की मेटाडोर किराए पर चलती हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उनकी मेटाडोर में गांव के ही एक किसान के अमरूद गाजियाबाद जा रहे थे। मेटाडोर पर चालक गांव का ही जयकिशोर तथा परिचालक ललित था। इंदल सिंह ने बताया कि दोनों लोग गोधा से छतारी वाले बंबा से होते हुए गाजियाबाद जा रहे थे। इसी दौरान छतारी और गोधा के बीच बंबा पर पीपल के पेड़ के पास बदमाशों ने रोड पर ईंट डालकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने डंडा मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ डाला।
विज्ञापन

चालक परिचालक को नीचे उतार लिया। दोनों से मारपीट कर दो मोबाइल, नौ हजार रुपये व अन्य सामान निकाल लूट लिया। इंदल सिंह ने बताया कि इसके अलावा कासगंज क्षेत्र से आईं घुईयां से भरी दो गाड़ियों और मुर्गा लेकर जा रही एक गाड़ी को भी बदमाशों ने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके चालक परिचालक से भी नकदी आदि लूट ली। एक  गाड़ी को पुलिस जीप समझकर बदमाश भाग गए। पीड़ितों ने एक गाड़ी में छिपा कर रखा गया मोबाइल निकाला और उससे कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। इस पर जवां और छतारी थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इंदल सिंह ने बताया कि जयकिशोर के पास एक भी रुपया नहीं बचा तो पुलिस वालों ने उसे पांच रुपये देकर बदमाशों का पता लगाने की बात कहते हुए उसे वहां से चले जाने को कह दिया।

लूट की सूचना पर दोनों थानों की फोर्स तुरंत पहुंची थी। बदमाशों ने गाड़ी रुकवाने के लिए डंडा मारा जिससे शीशा टूट गया। मगर पुलिस के समय से पहुंचने पर बदमाश भाग गए। रोड होल्डअप कर लूटपाट की बात बेबुनियाद है। - नीरज मलिक, एसओ जवां
बदमाशों के इकट्ठा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच के साथ-साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है। -अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed