फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rnjisn junk businessman shot dead

रंजिशन कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rnjisn junk businessman shot dead
रंजिशन कबाड़ कारोबारी की गोली मारकर हत्या - फोटो : रुपेश
क्वार्सी के जीवनगढ़ स्थित मरघट के पास सोमवार देर रात रंजिशन कबाड़ कारोबारी के सिर में गोली मार दी।  मेडिकल कॉलेज से घायल को  दिल्ली के लिए रैफर कर दिया।
विज्ञापन

कारोबारी को परिजन नर्सिंग होम लेकर जा रहे थे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बताया गया है कि इरशाद का कबाड़ कारोबार है। उनकी इलाके के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। सोमवार की रात वह मरघट के पास अपने साथियों के साथ चाय पी रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्हाेंने फायरिंग कर दी, एक गोली इरशाद के सिर में जा लगी।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर आस पास के लोगों में भगदड़ मच गई। खून से लथपथ इरशाद जमीन पर जा गिरा। खबर मिलते ही क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर हालात में इरशाद को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। हालांकि अभी घटना के  पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। देर रात उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि हालत इतनी नाजुक थी कि परिजन दिल्ली के बजाय पास के ही नर्सिंग होम ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ क्वार्सी विनोद यादव के अनुसार मामला रंजिशन हमले का है। बाकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed