{"_id":"8693ddcde57ea79f3d6e7a6edd210ba1","slug":"reflex-tanker-filled-with-25-cows-12-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 गायों से भरा टैंकर पलटा, 12 मरीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 गायों से भरा टैंकर पलटा, 12 मरीं
Reflex tanker filled with 25 cows , 12 death
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जी टी रोड पर गांव नानऊ के निकट बीती रात एक टैंकर पलट गया। जिसमे करीव 25 गाय भरी हुई थी। उनमें से बारह गायों की मौत हो गई। शेष गायों को पुलिस थाने ले गई है।
सोमवार की मध्य रात को जीटी रोड स्थिति गांव नानऊ के पास सिकंदराराऊ की ओर से अलीगढ़ की तरफ जा रहा एक टैंकर खाई में पलट गया। जिसकी सूचना किसी राहगीर ने थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। जहां पलटे हुए टैंकर के पास चालक और हेल्पर कोई नहीं था।
टैंकर के अंदर से खटपट की आवाज आ रही थी। जिस पर पुलिस ने टैंकर के ऊपर बने होल से गाड़ी के अंदर झांक कर देखा तो उसमें गाय थीं। पुलिस हैरान थी आखिर टैंकर में कैसे गायों को घुसाया गया है। टैंकर की जांच की तो पता चला कि पीछे का हिस्सा को दरवाजा बनाया गया है।
विज्ञापन
टैंकर का पिछला हिस्सा खोला तो देखा कि गायों को बुरी तरह से ठूसा गया है। टैंकर में 25 घायल थीं। इसमें 12 गाय मरी हुईं थीं। पुलिस ने मृत गायों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मृत गायों को दफना दिया गया। दो गाय घूमती हुई जंगल की ओर निकल गई। 9 जिंदा गायों को पुलिस थाने ले गई है।
टैंकर पलटते ही टैंकर चालक भाग गया। पुलिस टैंकर के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इन गायों को गौकशी के लिए ले जाया जा रहा था।