फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape attempt with Girl and attack by knife

रेप में नाकाम होने पर चाकुआें से गोदा

Fri, 25 Dec 2015 02:12 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 25 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rape attempt with Girl and attack by knife

अकराबाद/अलीगढ़ (ब्यूरो)। हरदुआगंज में किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि गुरुवार को अकराबाद इलाके में एक आरोपी ने ऐसी ही वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। उसने खेत में चारा लेने गई किशोरी से रेप की कोशिश की। नाकाम होने पर उसे चाकुओं से   गोद डाला। पीड़िता को गंभीर हालत में डीडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खेत में चारा लेने गई थी। वह गांव के एक किसान के खेत के आसपास चारा इकट्ठा कर रही थी। किसान ने यह खेत पट्टे पर ले रखा है। तभी किसान का 22 वर्षीय शादीशुदा बेटा वहां आ गया। उसने किशोरी को लाह के खेत में खींचकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध के चलते वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। इसे भड़क कर उसने किशोरी को चाकुओं से गोदकर लहूलुहान कर दिया। 

विज्ञापन

किशोरी किसी तरह वहां से बचकर भागी और कुछ दूर जाकर गिर गई। ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण किशोरी को चारपाई पर डालकर थाने लेकर गए। पुलिस ने उसे अलीगढ़ रेफर कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed