फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Property dealer attacked 42 thousand robbed

प्रापर्टी डीलर पर हमला कर 42 हजार लूटे

Fri, 19 Aug 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Property dealer attacked 42 thousand robbed
प्रापर्टी डीलर पर हमला कर 42 हजार लूटे - फोटो : रुपेश
महानगर के गोंडा रोड नीवरी मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह दो पक्षों में हुई मारपीट-फायरिंग की घटना में प्रापर्टी डीलर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सिर व शरीर पर चाकुओं की चोट के गंभीर निशान हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रापर्टी डीलर ने 42 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने जबरन घर में घुसने और विरोध पर विवाद होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

देहलीगेट नीवरी मोड़ स्थित आसिफ बाग के प्रापर्टी डीलर वसीम गोंडा रोड पर कॉलोनी की प्लाटिंग कर रहे हैं। वसीम के परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे वसीम कॉलोनी में बने दफ्तर में था, तभी 5-6 हथियारबंद लोग घुस आए और हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली सिर को छूते हुए निकल गई। तमंचे की बट के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार के भी निशान हैं। आरोप है कि हमलावर 42,300 रुपये भी लूटकर ले गए। परिजनों ने बताया कि हमलावरों में चार लोग सुरीर (मथुरा) के हैं, ये लोग उम्रकैद काट रहे हैं और जमानत पर हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रापर्टी डीलर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसओ अनुज कुमार ने बताया कि प्रापर्टी डीलर की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दूसरे पक्ष ने जबरन घर में घुसने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed