फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police killed 25 thousand pinky Another priceless companion dabbola

पुलिस ने 25 हजारी पिंकी के एक और इनामी साथी को दबोचा

Mon, 02 Apr 2018 01:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 02 Apr 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police killed 25 thousand pinky Another priceless companion dabbola
रिषी (सफेद शर्ट) को लेकर पत्रकार वार्ता करते एसपीआरए यशवीर सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस रोहन और सीओ। - फोटो : अमर उजाला
नए हाईवे बाईपास स्थित तालसपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोचे गए 25 हजार के इनामी लुटेरे पिंकी उर्फ सुभाष का एक और 25 हजार का इनामी साथी रिषी सर्विलांस टीम की मदद से खैर पुलिस ने दबोच लिया। दबोचे गए रिषी ने लेखराज की हत्या के अलावा जानबूझकर अपने साथी अजय को घायल कर इगलास में फेंकने की बात स्वीकारी है। रिषी ने हत्या में प्रयुक्त बाइक व खून से सनी वह शर्ट भी बरामद कराई है, जो वह घटना के वक्त पहने हुए था। इधर, अस्पताल में डॉक्टरों की राय के बाद सुभाष उर्फ पिंकी को भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह, सीओ खैर तेजवीर सिंह, प्रभारी इंस्पेक्टर/एएसपी रोहन पी बौत्रे ने रविवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि अपहृत लेखराज निवासी मोहल्ला शिकरवार खैर के संबंध में 28 मार्च को गुमशुदगी दर्ज की गई थी, जिसकी बरामदगी के लिए लगी थाना व सर्विलांस टीम ने पाया कि 14 मार्च को लापता लेखराज की लाश 18 मार्च को इगलास में मिली, जिसकी परिजनों ने पहचान कर ली। इसी मामले में वांछित 25 हजार के इनामी सुभाष उर्फ पिंकी को बुधवार देर शाम सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में दबोचा था।
विज्ञापन


उससे मिली जानकारी पर रिषी पुत्र गिर्राज निवासी मो.शिकरवार खैर को भी दबोच लिया गया। रिषी ने अपने साथियों के नाम पिंकी के अलावा अजय व चेतन और बताए हैं। उसने लेखराज की हत्या पिंकी द्वारा परिवार की युवती से जुड़े विवाद में करना स्वीकारा। साथ ही बताया कि अजय को जानबूझकर पुलिस का ध्यान बांटने के लिए मारपीट कर इगलास में जख्मी कर फेंका गया था। ताकि पुलिस लेखराज की हत्या में हम लोगों की ओर ध्यान न दे। चूंकि अजय पहले से अस्पताल में इलाज पा रहा है। इसलिए पुलिस ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है। वहीं अब चेतन की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इधर, पिंकी को भी अस्पताल से जेल भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी टीम में एसएसआई पवन चौधरी व सर्विलांस टीम के अभय शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed