{"_id":"58ee86934f1c1b9c36cf7fa0","slug":"pistol-and-bag-theft-with-the-cooling-house-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतगृह स्वामी की कार से पिस्टल और बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीतगृह स्वामी की कार से पिस्टल और बैग चोरी
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
थाना सासनी गेट इलाके में बुधवार देर रात कोल्ड स्टोर स्वामी की कार से पिस्टल और बैग चोरी हो गया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब आगरा रोड पर केपी स्कूल के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया था और वह ड्राइवर सहित स्टपनी बदलवाने में व्यस्त थे।
घर जाकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इस संबंध में देर रात सासनी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से पालीरजापुर मडराक निवासी गजेंद्रपाल सिंह यहां सेंटर प्वाइंट समद रोड स्थित वैष्णोधाम अपार्टमेंट में रहते हैं।
उनका गांव पाली में ईंट भट्ठा है और सासनी से हाथरस रोड पर कान्हा कोल्ड स्टोर के नाम से शीतगृह है। रोजाना की तरह बुधवार देर रात वह अपनी स्विफ्ट कार से कोल्ड से सेंटर प्वाइंट घर लौट रहे थे। कार को ड्राइवर चला रहा था।
विज्ञापन
वह जैसे ही सासनी गेट से केपी स्कूल की ओर बढ़े, तभी उनके बराबर आए बाइक सवार ने इशारा कर बताया कि टायर पंचर हो गया है। इस पर उनके ड्राइवर ने गाड़ी रोक ली और वह दोनों उतरकर पंचर टायर की स्टपनी बदलकर फिर घर चले गए।
घर पहुंचने पर उन्हें आभास हुआ कि उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें लाइसेंसी पिस्टल, चेक, अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। उन्हें याद आया कि टायर पंचर होने के स्थान तक बैग था। इससे साफ है कि उसी जगह पर पिस्टल चोरी हुई। बाद में शीतगृहस्वामी परिजनों संग थाना सासनी गेट पहुंचे।
एसएसपी ने बताया कि पिस्टल बरामदगी के लिए टीम को लगाया जा रहा है।