फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   OLX looted in the name of the cast Baikkltroyl

ओएलएक्स पर डाली बाइक..ट्रायल के नाम पर लूटी

Sun, 31 Jan 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
OLX looted in the name of the cast Baikkltroyl
महानगर के गांधीपार्क के शास्त्री नगर निवासी एक युवक को ओएलएक्स पर बाइक बेचने की जानकारी अपलोड करना भारी पड़ गया। ट्रायल के बहाने एक युवक उसकी बाइक ले उड़ा।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि पीड़ित की जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो वह एसपी सिटी से मिला। एसपी सिटी के आदेश पर भी थाने में सुनवाई नहीं हुई। मामले में पीड़ित शनिवार को एसएसपी से मिला और उन्होंने थाना पुलिस को सख्त आदेश दिए।
विज्ञापन


पीड़ित संजीव शर्मा का कहना है कि उसने अपनी बुलेट बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर फोटो व जानकारी अपलोड की थी। 24 जनवरी को उसे देखकर एक व्यक्ति का फोन आया। वह व्यक्ति भी बाइक देखने के लिए उसके पास आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बाइक ट्रायल के लिए देखने के दौरान ही संजीव को धक्का लगवाकर वह बाइक ले भागा। जब इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो मौके पर लैपर्ड पहुंची, लेकिन मामला तक दर्ज नहीं किया। तब जाकर पीड़ित ने एसपी सिटी से शिकायत की।


एसपी सिटी ने 28 जनवरी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए। लेकिन गांधीपार्क पुलिस ने एसपी सिटी के आदेश ही नहीं माने। तब जाकर शनिवार को एसएसपी से शिकायत की गई। जिन्होंने एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed