फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now Mannan himself considered a terrorist ... yet 'missing'

अब तो मन्नान ने खुद को आतंकी माना..फिर भी ‘गुमशुदा’

Thu, 19 Jul 2018 01:50 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 19 Jul 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
 Now Mannan himself considered a terrorist ... yet 'missing'
mannan - फोटो : social media
एएमयू के भूगर्भ विज्ञान विभाग के शोधार्थी रहे जिस मन्नान वानी ने कश्मीर घाटी में आतंक की राह पर चलने की वजह बताते हुए अपना एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया है और खुद को आतंकी होना बताया है। वह मन्नान वानी यूपी पुलिस के रिकार्ड में कब तक गुमशुदा रहेगा, यह सवाल एक बार फिर ज्वलंत हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि  कानून के जानकार बताते हैं कि ऐसा पुलिस ने जानबूझकर नहीं, बल्कि कानूनी मजबूरियों के चलते कर रखा है। जब तक सेना या कश्मीर पुलिस की ओर से उसके जिंदा या मुर्दा पकड़े जाने की खबर नहीं मिलती, वह यूपी पुलिस के रिकार्ड में इसी तरह गुमशुदा ही रहेगा। या एजेंसी उसे भगोड़ा घोषित कर यूपी पुलिस को अवगत कराएं। बता दें कि पिछले दिनों सेना ने कश्मीर के टॉप-10 आतंकियों की सूची में भी मन्नान को शामिल किया था।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का मन्नान वानी यहां एएमयू में भूगर्भ विज्ञान का शोधार्थी था और हबीब हॉल में रहता था। उसके अचानक गायब होने के तीसरे दिन सोशल मीडिया पर उसका एक फोटो एके-47 के साथ आतंकी वेश में वायरल हुआ और हिजबुल मुजाहिदीन प्रवक्ता ने उसके संगठन में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर के वायरल होने पर अलीगढ़ से लेकर जम्मू तक की सभी एजेंसियां हरकत में आ गईं। इसी सिलसिले में जब 15 जनवरी को जम्मू पुलिस यहां आई और एएमयू से सवाल किया कि आपके स्तर से क्या कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई तो आनन-फानन हबीब हॉल प्रोवोस्ट ने सिविल लाइंस में मन्नान की गुमशुदगी दर्ज कराई।

बाद में उस गुमशुदगी सूचना को जम्मू पुलिस अपने साथ ले गई और यूपी पुलिस मुख्यालय ने भी इस संबंध में सभी एजेंसियों व जम्मू पुलिस मुख्यालय को अवगत करा दिया। अब दो दिन पहले एएमयू के रिसर्च स्कालर से हिजबुल आतंकी बने मन्नान वानी का लेख सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक न्यूज एजेंसी को आतंकी संगठन की ओर से एट द कास्ट ऑफ अवर फ्रीडम लेख को मेल किया गया। इसमें उसने अपने आतंकी बनने के कारणों से लेकर कश्मीर मामले पर लिखा है। उसने लिखा है कि परिस्थितियों के चलते उसने हथियार उठाया है। इसके बाद भी वह कानून के अनुसार सिविल लाइंस पुलिस व डीसीआरबी रिकार्ड में आज भी वह गुमशुदा है।


यह बात सही है कि एएमयू से अचानक गायब हुए कश्मीर निवासी छात्र मन्नान वानी के आतंकी बनने के एजेंसियों से इनपुट मिले और फोटो वायरल हुए, जिस पर देश भर की एजेंसियां काम कर रही हैं। एएमयू की ओर से सिविल लाइंस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जिसकी सूचना एजेंसियों व जम्मू पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई। अब चूंकि उस पर एजेंसियां, सेना व जम्मू पुलिस काम कर रही हैं। वहां से यूपी पुलिस मुख्यालय या जिला पुलिस को उसके विषय में कोई लिखित सूचना नहीं मिलेगी या उसके जिंदा पकड़े जाने या मारे जाने की सूचना नहीं मिल जाती, तब तक कानूनन उसकी गुमशुदगी खत्म नहीं हो सकती।
- अतुल श्रीवास्तव एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed