फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Muscat factory fire losses

मस्कट फैक्ट्री में आग से भारी नुकसान

Tue, 02 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
महानगर के प्रमुख कारोबारी घराने मस्कट के औद्योगिक आस्थान स्थित हार्डवेयर कारखाने में सोमवार तड़के शार्ट सर्किट की आग से भारी नुकसान हो गया। हालांकि आग को अंदर मौजूद स्टाफ ने फायर प्वाइंटों की मदद से काबू पा लिया और दमकल के पहुंचने से पहले आग नियंत्रित हो गई। मगर मशीनरी केबिन में आग से भारी नुकसान का अनुमान है। इस संबंध में लिखित सूचना थाने पर भेज दी गई है।
विज्ञापन


समद रोड निवासी राकेश अग्रवाल का औद्योगिक आस्थान में मस्कट मैटल वर्क्स के नाम से कारखाना है। जहां स्टाफ भी रात में रहता है। इसी परिवार के सदस्य मयंक अग्रवाल के अनुसार तड़के चार बजे स्टाफ ने कारखाने के मशीनरी केबिन में आग की सूचना दी। इस पर वह खुद दौड़े पहुंचे और दमकल के लिए भी फायर स्टेशन सूचना दे दी।
विज्ञापन


 मगर उनके पहुंचने और दमकल के आने से पहले स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया। इस आग में लाखों रुपये कीमत की मशीनरी का नुकसान हुआ है। अब कीमत का अनुमान नहीं लगाया गया है। यह आग शार्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed