{"_id":"579fab5c4f1c1b56152b97e9","slug":"molesting-two-sisters-returning-to-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रहीं दो बहनों से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग से लौट रहीं दो बहनों से छेड़खानी
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
representative graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मंडी के बाद अब बन्नादेवी के मोहल्ला शिवपुरी में छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा होने से टल गया। यहां कोचिंग से लौट रहीं दो बहनों के साथ शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। इस संबंध में दोनों बहनों के कारोबारी पिता ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें चार लोगों को नामजद किया गया है।
वाकया रविवार दोपहर दो बजे की है। मोहल्ला शिवपुरी निवासी हार्डवेयर कारोबारी की दो बेटियां 11वीं व 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। रामघाट रोड स्थित कोचिंग सेंटर से दोनों बहनें स्कूटी द्वारा घर लौट रही थीं। आरोप है कि नामजदों ने मोहल्ले में ही दोनों को रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। शोहदों ने स्कूटी भी गिरा दी।
विरोध करने पर गालियां देते हुए चले गए। छात्राओं ने घर आकर शिकायत की तो इनके पिता आरोपियों के घर पहुंच गए। यहां उनके साथ मारपीट कर धमकियां दी गईं। छात्राओं के पिता का कहना है कि नामजद पहले भी बेटियों के साथ ऐसी हरकत हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ले के ही शाहनवाज, इरफान, अली और उमेर के विरुद्ध छेड़छाड़, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
किशोरियों को गैर समुदाय के युवकों ने छेड़ा, पीटा
विजयगढ़ में खेत पर जा रही दो किशोरियों से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर घर में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली। मामला दो समुदायों के बीच का होने पर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय टहला दिया। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की है।
विजयगढ़ निवासी दो किशोरी रविवार शाम खेत पर जा रही थी। रास्ते में पहुंचते ही एक समुदाय के दो युवकों ने किशोरियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। घर वापस लौटने पर किशोरियों ने आपबीती परिजनों को बताई। पीड़ित परिजन आरोपी पक्ष के घर पहुंचे तो आरोपियों ने मारपीट कर घर में तोड़फोड़ कर दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय टहला दिया। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की है।