फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married sold by repeated netting made free

जाल में फंसाकर बेची गई विवाहिता मुक्त कराई गई

Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 11 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से धोखे से उतारकर जाल में फंसाकर बेची गई दिल्ली की महिला को उसके पति ने जिले के तेलिया नगला गांव से ग्रामीणों की मदद से मुक्त कराया। सटीक जानकारी के लिए यह पति गुब्बारे बेचने वाला बनकर गांव में घूमा। इससे पहले उसने ग्राम प्रधान के भाई व अन्य गांववालों को इसकी जानकारी दी थी। इन लोगों ने मिलकर महिला को मुक्त करा लिया। बाद में पति ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की पर सभी आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

मुक्त कराई गई महिला के पति शमीम ने बताया कि वह मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के बाकनेर गांव का निवासी है। कई साल से वह सपरिवार दिल्ली के विजय विहार में रह रहा है। नौ नवंबर को उसकी पत्नी लज्जा बानो दिल्ली से अपने मायके इलाहाबाद के लिए ट्रेन में बैठी थी। इसी ट्रेन में मिली दो महिलाओं ने दूसरी ट्रेन से जल्द इलाहाबाद भेजने की बात कहकर लज्जा को अलीगढ़ में उतार लिया।
विज्ञापन

उन्होंने लज्जा को बहलाकर थाना दादों के ककराली गांव निवासी राजेंद्र सिंह के सुपुर्द कर दिया। राजेंद्र सिंह ने गांव हुसैनपुर निवासी रामदास वर्मा के जरिए तेलिया नगला गांव निवासी सत्यभान को 35 हजार रुपये में लज्जा को बेच दिया। इस बीच सात दिसंबर को किसी का मोबाइल लज्जा के हाथ लग गया। उसने मोबाइल पर सारी बात शमीम को बताई। इसके बाद शमीम अपनी मां के साथ शनिवार सुबह दादों पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वह सबसे पहले ग्राम प्रधान के घर गया। वे नहीं मिले तो उनके भाई लियाकत खां को सारी बात बताई। तय योजना के अनुसार लज्जा की मौजूदगी के बारे में सटीक जानकारी जुटाने के लिए वह गुब्बारे वाला बनकर आरोपी सत्यभान के घर के आस-पास घूमने लगा। संकेत मिलने के बाद लियाकत खां अन्य कई लोगों को साथ लेकर वहां पहुंचे और लज्जा बानो को मुक्त कराया। एसओ संजय पांडेय ने बताया कि   शमीम की ओर से तहरीर दी गई है। सभी आरोपियों के घरों परदबिश दी गई है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। इनके पकड़ने के बाद ऐसी अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed