फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mamu's bhanja attacked the firing . sweet seller

मामू भांजा में फायरिंग.. मिठाई विक्रेता पर हमला

Wed, 03 Feb 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
महानगर के मामू भांजा रेडियो मार्केट के एक मिठाई विक्रेता नरेंद्र कुमार पर मंदिर निर्माण से जुड़े विवाद में मंगलवार सुबह सफारी सवारों ने हमला बोल दिया। इस दौरान उस पर फायरिंग की गई और गाड़ी में खींचकर ले जाने की कोशिश हुई।
विज्ञापन


वह तो पब्लिक के एकत्रित होने पर हमलावर भाग गए। इस मामले में एक रेस्तरा संचालक को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी गई है। मामले में व्यापारी एकत्रित होकर एसपी सिटी दफ्तर भी गए। बाद में थाने बुलाकर उनसे एसओ स्तर से तहरीर ली गई।
विज्ञापन


नरेंद्र कुमार निवासी मामू भांजा की रेडियो मार्केट में मिठाई की पुरानी दुकान है। यहां माली समाज का एक पुराना मंदिर है। जिसके नवनिर्माण की बात काफी समय से समाज में चल रही है। नरेंद्र भी माली समाज से होने के कारण वह खुद इसमें सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार सुबह आठ बजे वह अपने नौकरों संग दुकान पर मौजूद था, तभी मीनाक्षी पुल के पास रेस्तरा चलाने वाले सफारी सवार व्यक्ति अपने दो-तीन साथियों को लेकर आ गए और उन्होंने मंदिर के नवनिर्माण में सहयोग करने का विरोध करते हुए हमला बोल दिया। हमलावरों का कहना था कि तू बहुत नेतागिरी कर रहा है। मंदिर निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग तक कर दी।


बाद में उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। मगर शोर पर एकत्रित पब्लिक व दुकानदारों के एकत्रित होने पर हमलावर वहां से भाग गए। दोपहर में एकत्रित होकर मामू भांजा के व्यापारी व इलेक्ट्रानिक्स एंड इलेक्ट्रीकल्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी सिटी दफ्तर गए। जहां उनके न मिलने पर थाना प्रभारी से बात हुई। शाम को सभी लोग थाने गए, जहां मामले में तहरीर दी गई। इन पदाधिकारियों में अध्यक्ष बलजीत सिंह, महामंत्री हेमंत गर्ग, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार बॉबी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed