फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lending mill owner killed on demand

उधारी मांगने पर चक्की मालिक की हत्या

Thu, 22 Sep 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lending mill owner killed on demand
उधारी मांगने पर चक्की मालिक की हत्या - फोटो : Dig vishal
महानगर के भदेसी रोड की नई आबादी में बुधवार को आटे के एक हजार रुपये की उधारी मांगने पर चक्की मालिक की लाठी-डंडे व सरियों से पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी। उसे बचाने आए पत्नी व बेटों को भी बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस बलवे की खबर पर दौड़ी पुलिस को देखकर हमलावरों ने अपने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। मगर पुलिस ने छत के रास्ते अंदर घुसकर दो आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ चल रही है।ं
विज्ञापन

गांधी पार्क केभदेसी रोड स्थित बालाजी भट्ठे के पास नई आबादी के 55 वर्षीय चोबसिंह आटा चक्की चलाते थे। वह गेहूं पीसने के साथ-साथ आटा भी बेचते थे। वहीं मोहल्ले में किराए पर रह रहे सत्यपाल ने एक हजार रुपये का आटा उधार खरीदा था। चोब सिंह ने सत्यपाल को 50 हजार रुपये भी उधार दे रखे थे। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे चोब सिंह ने सत्यपाल से आटे के एक हजार रुपये मांगे। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान सत्यपाल के बेटे, बेटी व पत्नी ने लाठी-डंडे और सरियों से चोब सिंह पर हमला बोल दिया। चोब सिंह को बचाने आई उनकी पत्नी सावित्री पर भी हमला कर दिया। मां-बाप को पिटता देख चोब सिंह के बेटे गौरव और सोनू जब उन्हें बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। इस मारपीट से गंभीर रूप से घायल हुए चोब सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया। इस दौरान किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लैपर्ड मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ हमलावर भाग गए और कुछ अपने घर में घुस गए। बाद में थाना गांधी पार्क के इंस्पेक्टर बीआर दीक्षित भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लैपर्ड कर्मी छत से होकर घर में घुस गए। उन्होंने हमलावर सत्यपाल के बेटे टीटू और गुलशन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। चोब सिंह के परिजनों ने सत्यपाल, उसके बेटे टीटू, गुलशन, बेटी निधि और पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ  तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed