फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IPL betting caught in Golden Jayanti Nagar, three caught

स्वर्ण जयंती नगर में पकड़ा आईपीएल का सट्टा, तीन दबोचे

Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 06 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
IPL betting caught in Golden Jayanti Nagar, three caught
क्वार्सी पुलिस द्वारा पकड़े गए आईपीएल सट्टेबाज। - फोटो : neeraj
महानगर की क्वार्सी पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्वर्ण जयंती नगर कालोनी के एक निजी स्कूल में चल रहे आईपीएल सट्टे का बुकी केंद्र पकड़ा है। यहां से केंद्र सरगना सहित तीन लोग दबोचे गए हैं। मौके से ऑनलाइन रुपयों का लेनदेन और क्रिकेट पर रुपयों के दांव लगाते पकड़ा गया। देर रात पूछताछ के बाद तीनों पर जुआ व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


एएसपी विकास कुमार के अनुसार पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि स्वर्ण जयंती नगर में संचालित एक स्कूल में रात में आईपीएल सट्टे का बुकी केंद्र चलाया जा रहा है। यह बुकी केंद्र चिराग सिंह द्वारा चलाया जा रहा है। पास में ही चिराग का टाइल्स का भी शोरूम है।
विज्ञापन



इस सूचना पर इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल व एसओजी प्रभारी संजीव कुमार की टीम ने छापा मारा। इस दौरान मौके से चिराग के अलावा इस बुकी केंद्र में लाइनलाइन लेनदेन व दाव लगवाने वाला ईशान याज्ञनिक निवासी सुरेंद्र नगर व नीरज कुमार निवासी जयगंज को पकड़ा गया। मौके से एक टीवी, कंप्यूटर, आठ मोबाइल कुछ लेजर आदि बरामद किए गए। पता चला कि यह स्कूल चिराग के परिवार का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीनों को थाने लाकर पूछताछ में पता चला कि ये शहर में अपने ग्राहक बनाते हैं। उनका एडवांस रुपया अपने पास जमा कर उनकी लिमिट खोलते हैं। फिर उन्हें ऑनलाइन ही मैच शुरू होने पर खिलाते हैं। एक ऑनलाइन क्रिकेट एप के जरिये वे लोग मोबाइल पर दांव लगाते हैं। हार जीत का हिसाब लैपटॉप में लेजर पर रखा जाता है। अगले दिन उनकी हार जीत के हिसाब से रुपया इधर से उधर ट्रांसफर होता है। एएसपी के अनुसार तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी उनके मोबाइलों की कॉल डिटेल व उनसे मिली जानकारी के आधार पर उनसे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी टीम में एसआई रविंद्र सिंह, अरविंद कुमार, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।


कई दिन से पीछे लगी थी पुलिस टीम
इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार पुलिस को इनके विषय में कई दिन से सूचना मिल रही थी। इनके पीछे कई दिन से लगी थी। इस दौरान इनके ठिकाने को लेकर तरह-तरह की जानकारियां मिल रही थीं। इसलिए पकडऩे में देरी हुई।



बड़े घरों से ताल्लुक रखते हैं मुख्य कर्ताधर्ता
पुलिस जांच में पता चला कि इनमें पकड़े गए चिराग व उसके परिवार का ठीकठाक कारोबार है। उसके एक भाई सरकारी सेवा में हैं, जबकि खुद का टाइल्स का शोरूम व पत्नी स्कूल चलाती है। वहीं ईशान याज्ञनिक शहर के सुरेंद्र नगर के याज्ञनिक परिवार से ताल्लुक रखता है। सुरेंद्र नगर में उनका काफी प्रख्यात कोचिंग सेंटर।



अभी और भी परतें खुलेंगी इस गोरखधंधे में
पुलिस पूछताछ व जांच के आधार पर कुछ अन्य नाम भी सामने आने वाले हैं। जिसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंचने को प्रयासरत है। उनके ठिकानों पर भी रात में पुलिस टीम दबिश देने में लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed