फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the immoral relationship, son was killed by father

अनैतिक संबंधों में बेटे ने की थी बाप की हत्या

Thu, 06 Sep 2018 02:12 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 06 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
In the immoral relationship, son was killed by father
अनैतिक संबंधों में बेटे ने की थी बाप की हत्या - फोटो : Amar Ujala
मोरथल गांव निवासी राजवीर की हत्या उसके ही बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार मृतक के अनैतिक संबंधों से बेटा गुस्से में था। उसने पिता को शराब पीने के लिए रुपया दिया और नशा होने पर गमछे से पिता का गला घोंट दिया। बाद में परिवार एवं गांव वालों के साथ मिलकर लापता पिता की जंगल में तलाश की। हालांकि पुलिस के इस खुलासे से मृतक के भाई, मां तथा अन्य परिजन संतुष्ट नहीं हैं। थाने पहुंचे परिजनों ने करोड़ों की जमीन को हत्याकांड की वजह बताते उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कही।
विज्ञापन


मोरथल निवासी राजवीर पुत्र रामपाल की शनिवार की रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार की दोपहर एसएसपी ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि मृतक के बडे़ बेटे मनोज तथा उसके दो दोस्त चंद्रबोस पुत्र धनीराम व हरपाल पुत्र बाबूलाल ने राजवीर की हत्या की। एसएसपी के अनुसार मृतक नशे का आदी था।
विज्ञापन


उसके अनैतिक संबंध थे। 31 अगस्त को बडे़ बेटे मनोज जबरन अनैतिक संबंध में पिता को देख लिया था। इसके बाद मनोज ने अपने दो दोस्तों के साथ योजनाबद्ध तरीके से शनिवार की शाम पिता को शराब पीने के लिए रुपये दिए। चंद्रबोस ने राजवीर के साथ शराब पी। राजवीर शराब के नशे में हो गया तब मनोज दूसरे दोस्त हरपाल को लेकर मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ने मिलकर गमछे से राजवीर का गला घाेंट दिया और शव घसीटकर चरी के खेत में फेंक दिया। पुलिस टीम ने गमछा भी बरामद कर लिया। एसएसपी ने इस खुलासे पर थाना प्रभारी हरदुआगंज तथा उनकी टीम समेत सर्विलांस टीम को शाबाशी दी है। 

पिता की हत्या का नहीं था पश्चाताप
पिता की हत्या के आरोप में पकड़े गए मृतक के बेटे मनोज के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। यह पूछने पर कि उसने पिता की हत्या क्याें की? उसने तपाक से जवाब दिया कि मेरा पिता अधर्मी था। उसने हत्या करके कुछ भी गलत नहीं किया। वहीं थाने में दूसरा आरोपी हरपाल कभी खुद को हत्या के दौरान वहां मौजूद न रहने की बात कहता तो कभी अपनी बेटी की याद आने की बात करने लगता। 


मृतक के अनैतिक संबंधों की बात कोरी बकवास
उधर पुलिस के इस खुलासे पर मृतक की मां मां रामबेटी, बड़े भाई मेघ सिंह समेत परिजन एवं ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। वह पुलिस के खुलासे को कोरी बकवास बता रहे हैं। उनका कहना है कि अनैतिक संबंधों का आरोप गलत है। राजवीर की रामघाट रोड के किनारे करीब एक करोड़ से अधिक कीमत की छह बीघे से अधिक जमीन है। इसे बेचने के लिए राजवीर पर दबाव बनाया जा रहा था। आए दिन पत्नी, बेटों के मारपीट करने पर मानसिक अवसाद में वह शराब पी लेता था लेकिन अन्य आरोप गलत हैं। वह सही खुलासे के लिए उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed