फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal recovery from teasers of fake teasers

टीई बन जालसाजों ने की मुसाफिरों से अवैध वसूली

Sun, 25 Jun 2017 01:49 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 25 Jun 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery from teasers of fake teasers
train
ईएमयू पैसेंजर में फर्जी टीई बनकर अवैध बसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। तीन अभियुक्त ट्रेन में मुसाफिरों की टिकट चेक कर रहे थे। टिकट में खामियां मिलने पर पांच सौ रुपये जुर्माने की धमकी देकर डरा धमका रहे थे। इसकी जीआरपी के एक सिपाही को सूचना मिलने पर उसने एक युवक को दबोच लिया और थाने ले आया। बाद में आरोपी युवक के साथी भी थाने आ पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हुए तीनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


वाकया शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच का है। प्लेटफार्म नंबर छह से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली ईएमयू में तीन से चार अभियुक्त चढ़े। वह पीछे की ओर से ट्रेन में बैठे मुसाफिरों की टिकट चेक करते हुए आगे की ओर बढ़ रहे थे। एक अभियुक्त ट्रेन में यह आवाज लगाते हुए चल रहा था कि सभी अपनी-अपनी टिकट हाथ में ले लें, टिकट न होेने पर पांच सौ रुपये निकाल लें। कई दिनों से इस ट्रेन में शिकायत मिल रही थी। आज किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। इससे भयभीत मुसाफिरों ने अपनी-अपनी टिकट हाथ में ले ली, जिसे फर्जी टीई बनकर आए अभियुक्तों ने चेक भी किया। इसकी जानकारी एक जीआरपी के सिपाही को मिली।
विज्ञापन


वह दौड़ता हुआ ट्रेन के पास पहुंचा और धीरे-धीरे उन अभियुक्तों तक पहुंच गया। सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया, इनमें से दो अभियुक्त भाग निकले, लेकिन एक अभियुक्त सिपाही के हत्थे चढ़ गया। ट्रेन में बैठे मुसाफिर वीरेंद्र ने बताया कि अभियुक्त अपने आप को टीई बताते हुए टिकट चेक रहे थे, विरोध करने पर थाने ले जाने की धमकी दे रहे थे। वहीं मुसाफिर संगीता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभियुक्तों से जब उनका परिचय पत्र मांगा तो वह उनसे बदसलूकी करने लगे। सिपाही अभियुक्त को लेकर थाने पहुंचा, जहां बाद में उसके दो और साथी पहुंच गए। वहीं जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हुए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। जीआरपी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि भूपेंद्र निवासी राम नगर गाजियाबाद, राहुल निवासी गढ़ी पिकरोर निवासी गाजियाबाद व अंकित कुमार निवासी संजय कालोनी थाना बन्नादेवी की नई बस्ती में अपनी ननिहाल में आए थे। तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी, जो मुसाफिरों से अभद्रता कर रहे थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed