फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Idlah dome damaged, stress in Udalah Illiaspur

ऊदला इलियासपुर में ईदगाह की गुंबद क्षतिग्रस्त, तनाव

Sat, 02 Mar 2019 01:10 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 02 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Idlah dome damaged, stress in Udalah Illiaspur
क्षतिग्रस्त किए ईदगाह के गुंबद। - फोटो : Rupesh
थाना बन्ना देवी क्षेत्र के गांव ऊदला इलियासपुर में शुक्रवार को बाइक रैली निकाल रहे लोगों में से कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव के बाहर बनी ईदगाह की दो गुंबदों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गांव में तनाव फैल गया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त गुंबदों को फिर से सही कराया और आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस प्रकरण में गांव के प्रधान साबिर की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।  
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक हाजी जमीउल्लाह ने बताया कि शुक्रवार के दिन गांव के लोग ईदगाह पर नमाज अदा करते हैं। दोपहर बाद गांव के लोग चले गए। इसके बाद बाइक सवार कुछ लोग रैली निकालते हुए आए और ईदगाह पर आकर रुक गए। उस समय यहां पर कोई नहीं था। रैली में शामिल कुछ लोगों ने ईदगाह के गुंबदों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद बाइक सवारों ने गांव में भी रैली निकाली। क्षतिग्रस्त गुंबदों को अन्य लोगों ने देखा तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी बताया। जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन



सूचना पर एसडीएम कोल रंजीत सिंह, सीओ पंकज श्रीवास्तव सहित इलाका पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। हाजी जमीरउल्लाह ने बताया कि बरौला प्रकरण में एक पक्षीय कार्यवाही की गई है। जिससे कुछ असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। इसी का परिणाम ईदगाह को क्षतिग्रस्त करने के रूप में सामने आया है। प्रशासन ने तुरंत ही क्षतिग्रस्त गुंबदों की मरम्मत कराई। गांव के प्रधान साबिर ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ऊदला इलियासपुर में ईदगाह की गुंबद क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना में गांव के प्रधान की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके बाद प्रकरण की जांच की जा रही है। इस घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है’
- अरुणा राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना बन्ना देवी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed