{"_id":"6ae383e6175e9a0802019fea","slug":"bus-damaged-after-colliding-with-a-vehicle-on-the-lucknow-expressway-agra-news-c-421-1-sagr1008-20429-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराकर बस क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन से टकराकर बस क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त बस
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार सवारियों से भरी बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई।
हादसा सुबह करीब 5.40 बजे हुआ। बस चालक देवेंद्र सिंह पुत्र प्रभू सिंह निवासी गांव घाटा भीम, थाना भीम, जिला राजसमंद, राजस्थान बस लेकर गोरखपुर से सूरत, गुजरात जा रहा था। बस में करीब 30 सवारियां थीं। चालक के साथ परिचालक सरमन सिंह पुत्र बेबी सिंह और कंडक्टर अशोक कुमार पुत्र हीरालाल शर्मा निवासी गंगनवाड़ी, थाना सिकंदरा, जिला दौसा, राजस्थान भी मौजूद थे। बृहस्पतिवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 23.100 पर तेज रफ्तार बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया तेज रफ्तार के चलते बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई थी। किसी यात्री को चोट नहीं आई। क्रेन की सहायता से बस को टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।