फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Her father and brother cut

पिता और भाई ने युवती को काट डाला

Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Her father and brother cut
वर्षा आैर उसके प्रेमी का आर्य समाज मंिदर में शादी करने के बाद का फाइल फोटो। - फोटो : file photo
शादीशुदा युवती के ससुराल छोड़ प्रेमी संग रहने से नाराज पिता व भाई ने शुक्रवार को उसको धारदार हथियार से काट डाला और फिर शव जलाने की कोशिश की। प्रेमी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के पीछे अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोपी पिता-भाई फरार हैं। पुलिस ने मृतका की मां को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा प्रेमी व उसके मामा को भी पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा है। 
विज्ञापन


चंडौस कोतवाली के गांव जामुनका के माजरा विजयपुरा निवासी पूरन सिंह के तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें सबसे बड़ी बेटी वर्षा (20) की शादी पिछले साल पिसावा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में हुई थी। शादी के बाद भी वह अक्सर मायके आकर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 नवंबर को परिजनों ने समझाकर पति के साथ भेजा था, लेकिन गुरुवार को वह फिर विजयपुरा आ गई। इस बार वह अपने घर न जाकर प्रेमी कुलदीप (24) के घर में रहने लगी। इससे पिता, भाई की प्रतिष्ठा को ठेस लगी। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वे दोनों बहाने से वर्षा को घर बुला लाए।


इसके बाद हत्या कर शव को घर के पीछे ही जलाने की कोशिश की। प्रेमी ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच विवाहिता का अधजला शव बरामद कर लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed