फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   he two sides firing at election rivalry , two injured

चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, दो घायल

Fri, 29 Jan 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इगलास।
अमर उजाला ब्यूरो/इगलास। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
he two sides firing at election rivalry , two injured
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मथुरा रोड स्थित गांव मोहकमपुर में गुरुवार को दोपहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर फ ायरिंग की गई। फ ायरिंग में दोनों पक्षों की ओर से दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के मूल में चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे गांव मोहकमपुर में दो पक्षों में पहले कहासुनी के दौरान झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष असलाह लेकर आमने-सामने आ गए और फ ायरिंग शुरू हो गई। बताया जाता है कि काफ ी देर तक फ ायरिंग की गई थी। फ ायरिंग में एक पक्ष से अनिल पुत्र टोडर सिंह की पीठ पर और दूसरे पक्ष से राहुल पुत्र जितेंद्र कुमार पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन


 दोनों घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के संबंध में एक पक्ष से टोडर सिंह ने वर्तमान ग्राम प्रधान बबलू पुत्र भगवान सिंह, श्यामू पुत्र राजवीर सिंह और राहुल पुत्र जितेंद्र कुमार के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से जगदीश पुत्र मेघश्याम ने बल्देव, अनिल मनोज पुत्रगण टोडर सिंह और गौरव पुत्र मदनलाल के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल संजीव कुमार चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों में चुनाव की रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पिसावा में प्रधानी चुनाव को लेकर संघर्ष,  छह घायल

पिसावा। चुनावी रंजिश को लेकर  शाहपुर में प्रधान और पूर्व प्रधान प्रत्याशी पक्ष भिड़ गए और खूब लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की ओर से छह लोग घायल हो गए हैं। एक की ओर से सात और दूसरे पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गांव शाहपुर की प्रधान सुनील कुमारी पत्नी विनोद कुमार जीतीं थी, जबकि इसी गांव की पुष्पा देवी पत्नी संजय प्रधानी का चुनाव हारी थीं। इसी को लेकर पुष्पा देवी ने एसडीएम के कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी। गुुरुवार को दोनों पक्षों की सुनवाई थी।

पुष्पा देवी की एसडीएम कोर्ट गभाना में तारीख थी। सुनील कुमारी का पति विनोद कुमार और पुष्पा देवी का पति संजय तारीख करके गांव आ रह थे। विनोद अपनी बोलेरो गाड़ी में था। वह पिसावा से निकलने के बाद शाहपुर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में शाहपुर के पास खेतों में दोनों पक्ष भिड़ गए।

दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की गई। दोनों पक्षों की ओर से हथियारों का प्रदर्शन हुआ। प्रधान सुनील कुमारी पक्ष की ओर से विनोद कुमार पुत्र सरदार, रोहित पुत्र वीर पाल, तेजवीर पुत्र चंद्रवीर, जबकि पुष्पा देवी पक्ष की ओर से वेदवीर , प्रेमवीर पुत्र मुख्तियार, महेंद्र सिंह घायल हो गए।


 इस संबंध में सुनील कुमारी की ओर से  मिंटू, संजय, वेदवीर, प्रेमवीर, निखिल, जगवीर, अरविंद को नामदर्ज किया गया, जबकि पुष्पा देवी पक्ष की ओर से  विनोद, रिंकूल, रोहित, मनोज, गजंत, उज्जवल, अर्जुन, विजेंद्र को नाम दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed