{"_id":"595fdee84f1c1bb5478b467b","slug":"gold-bangles-cheated-by-principal-and-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल और उनकी पत्नी से ठगी सोने की चूड़ियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल और उनकी पत्नी से ठगी सोने की चूड़ियां
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रिंसिपल और उनकी पत्नी से ठगी सोने की चूड़ियां
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रिंसिपल और उनकी पत्नी से ठगों ने सोने की चूड़ियां ठग लीं और फरार हो गए। ठगों ने खुद को सीबीआई बताकर झांसे में लिया।
चंदौसी के रघुनाथ विद्यालय के प्रिंसिपल विश्वास कुमार ने कुछ दिन पहले रामघाट रोड स्थित अस्पताल में अपनी पत्नी सुषमा देवी का आंखों का आपरेशन करवाया था। शुक्रवार को वे पत्नी को दिखाने लाए थे। यहां डाक्टर ने बताया कि आंखों की जांच होनी है, वह बाहर से करवा लाएं। देवत्रय अस्पताल के पास उन्हें कुछ युवक मिले और कहा कि वे लोग सीबीआई से हैं। आजकल शहर में लूट की वारदातें हो रही हैं। युवकों ने लिफाफा दिया और कहा कि अपने जेवर उतारकर इसमें रख लें।
दंपति उनके झांसे में आ गया। सुषमा ने चूड़ियां उतारकर लिफाफे में रख दीं। युवकों ने कुंडल उतारने को कहा, तो सुषमा ने कहा कि बीच सड़क पर वह कैसे कुंडल निकाल सकती हैं। युवकों ने लिफाफा दंपति को दे दिया और कहा कि इसे अपने बैग में रख लो।
इसके बाद दंपती जांच कराने क्लीनिक पर पहुंचा। वहां बैग में रखा लिफाफा खोला, तो होश उड़ गए। लिफाफे में मिट्टी भरी हुई डिब्बी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ितों ने युवकों का हुलिया बताया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।