फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gbana six lakh looted from petrol pump workers

गभाना में पेट्रोल पंप कर्मियों से साढ़े छह लाख लूटे

Tue, 07 Mar 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 07 Mar 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gbana six lakh looted from petrol pump workers
मौका-ए-वारदात पर पेट्रोल पंप क‌ि‌र्मयों से पूछताछ करते एसपी सिटी। - फोटो : Amar Ujala
बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े तहसील के बाहर हाईवे पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 6.68 लाख रुपये लूट लिये। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब बाइक सवार दोनों कर्मचारी पंप से दो दिन की करेंसी जमा करने बैंक जा रहे थे।
विज्ञापन


घटना के बाद शोरशराबे पर एक ट्रैक्टर चालक ने बदमाशों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
तहसील के सामने हाईवे पर गाजियाबाद निवासी संजीव गोयल का साहू सर्विस स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। सोमवार को साढे़ ग्यारह बजे पंप के मैनेजर सुरेंद्र कुमार वर्मा अपने सेल्समैन जितेंद्र सिंह के साथ बाइक से कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पंप से दो दिन की बिक्री का कैश 6 लाख 68 हजार 500 रुपये एक थैले में रखकर जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह जीटी रोड पर ईट भट्ठे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बाद में उन्हाेंने दोनों कर्मचारियों  को तमंचा दिखाकर उनसे कैश से भरे थैले को लूट लिया। वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर सवार दो युवकों ने शोर सुनकर बदमाशों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर बौखलाए बदमाश फायरिंग करते हुए भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक बदमाश का जूता व जैकेट छूट गया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव, सीओ अनिल कुमार, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए और दोनो कर्मचारियों से घटना के बारे में पूछताछ की। कर्मचारियों ने बदमाशों की उम्र करीब 28 से 30 साल बताई है।


- घटना को गंभीरता से लिया गया है। बदमाशों की बताई गई उम्र के हिसाब से इलाके व आसपास के बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ एसओजी टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
-अतुल श्रीवास्तव एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed