फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gas Agency Owner Lacs Loot In Youth

जवां में गैस एजेंसी मालिक से सवा लाख लूटे

Sat, 08 Jul 2017 12:55 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 08 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gas Agency Owner Lacs Loot In Youth
loot demo pic
 बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी संचालक के ड्राइवर को घायल कर सवा लाख रुपए लूट लिए। एजेंसी संचालक कार में सवार थे, बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया, जिससे कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए। गैस एजेंसी संचालक की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोदपुर निवासी यूसुफ बेग पुत्र एमएम बेग की कालूपुरा में गैस एजेंसी है। गुरुवार को अपनी कार से यूसुफ बेग शाम करीब साढ़े सात बजे घर के लिए निकले थे। कलूपुरा से वह करीब डेढ़ सौ मीटर आगे पहुंचे होंगे तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली। जब तक वह कुछ समझते बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और गेट खोल लिया। कार के टूटे शीशे कार चालक आबाद के सिर पर लगे और सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन


गैस एजेंसी संचालक घबड़ा गए। बदमाश कार में रखा बैग लूटकर भाग निकले। बैग में एक लाख बीस हजार रुपये थे। 100 नंबर पर दी गई सूचना पर एसओ जवां मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी जवां अमित यादव के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश में मुखबिर लगाए गए हैं। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव का  कहना है कि बदमाशों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। इससे पूर्व शहर से गैस एजेंसी एसो. के अध्यक्ष केके तिवारी की अगुवाई में गैस एजेंसी संचालकों का दल मौके पर पहुंचा और पुलिस से जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed