फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Free gas connections to the whole village duped by swindle

मुफ्त गैस कनेक्शन का झांसा देकर पूरे गांव को ठगा

Mon, 30 Jan 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 30 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
कोल तहसील की बरहेती ग्राम पंचायत के नगला रसूलपुर में प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिलाने की गारंटी देकर दो ठगों ने पूरे गांव को ठग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने हर घर से चार से छह फार्म भरवा कर प्रति फार्म 100 रुपये वसूले। ठगी के शिकार अधिकतर ग्रामीण भूमिहीन हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब स्मार्ट विलेज फाउंडेशन के अध्यक्ष विपिन चौधरी गांव वालों से मिलने पहुंचे। उन्होंने सूबे के मुख्य सचिव को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विपिन चौधरी ने बताया कि नगला रसूलपुर विकास में करीब 60-65 घर हैं। इसकी कुल आबादी करीब 500 की है। डेढ़ दर्जन परिवारों को छोड़कर सभी भूमिहीन हैं। विगत 13 सितंबर को गांव पहुंचे बाइक सवार दो युवकों ने गांव वालों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सभी को गैस कनेक्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों को झांसा देकर हर फ ार्म पर 100 रुपये लिए और उसकी एक पावती भी दी। पावती पर तिथि, आवेदक का नाम, एक क्रमांक नंबर और 100 रुपये जमा लिखकर शातिरों ने हस्ताक्षर भी किए। सब कुछ इस तरह किया कि जरूरतमंद ग्रामीणों को सब सच लगा। इस तरह करीब 50 घरों से तकरीबन 200 फ ार्म भरवा ले गए। ज्यादातर फ ार्म महिलाओं के भरे गए। 

महिलाओं के मांगने पर पावती के पीछे ही उन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी लिखकर दिए। जो अब बंद  हैं या फि र उन पर गालियां सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed