{"_id":"621142562f1d7f02df38c8cf","slug":"first-drank-alcohol-then-the-painter-was-killed-by-stabbing-him-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शराब पिलाई, फिर चाकू से गोदकर की थी पेंटर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पहले शराब पिलाई, फिर चाकू से गोदकर की थी पेंटर की हत्या
Sun, 20 Feb 2022 01:24 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या में वांछित 6 अभियुक्ताें को गिरफ्तार किया।
- फोटो : neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के फिरदौस नगर में बृहस्पतिवार की रात लूट व हत्या के आरोपी व पेंटर की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या के राज से पर्दा उठा दिया है। 48 घंटे में ही पुलिस ने मां-बेटे समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का दावा है कि एक युवती पर गलत निगाह रखने पर कामरान की हत्या हुई थी। अभी इस वारदात में शामिल एक आरोपी की तलाश हो रही है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सिविल लाइंस क्षेत्र के फिरदौस नगर की तीन नंबर गली निवासी कामरान लूट व हत्या का आरोपी था और जेल जा चुका था। कामरान काफी समय से गुरुग्राम में रंगाई-पुताई का काम करता था। कामरान की बृहस्पतिवार की रात उसके साथियों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या में शामिल एक आरोपी शानू को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि कामरान की गर्दन पर हत्यारों ने चार वार किए थे।
इस मामले में पुलिस ने शानू, सारून उर्फ बिहारी उर्फ शाहरुख निवासी फिरदौस नगर, गोल्डन उर्फ बिहारी उर्फ सरफराज निवासी भमौला, सिविल लाइंस, इमरान, रिहान व उनकी मां शकीला निवासी रियाज कॉलोनी, नगला पटवारी क्वार्सी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकारा कि कामरान अपने दोस्त शानू की प्रेमिका की बेटी पर गलत निगाह रखता था।
विज्ञापन
शानू ने उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद कामरान को रास्ते से हटाने को रिक्की उर्फ चाहत ने प्लान बनाया था। वारदात के समय पहले से रिक्की उर्फ चाहत, सारून उर्फ बिहारी उर्फ शाहरुख, गोल्डन उर्फ बिहारी उर्फ सरफराज, रिहान, इमरान, शकीला आदि मौजूद थे। यहां कामरान को बातों में फंसाकर शराब व बीयर पिलायी गई। नशे में धुत हो जाने पर सभी ने मिलकर कामरान के हाथ-पैर पकड़े थे, जबकि रिक्की व रिहान ने चाकुओं से वार किए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
ये रहे टीम में शामिल
प्रभारी निरीक्षक सिविल लांइस प्रवेश राणा, एसआई हरेंद्र सिंह तोमर, केशव वशिष्ठ, कांस्टेबल दिगंबर, आजाद सिरोही, महिला कांस्टेबल सरला व शिखा शर्मा।