फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Family laid in a road accident

सड़क हादसे में उजड़ गया परिवार

Sun, 09 Oct 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 09 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Family laid in a road accident
सड़क हादसे में उजड़ गया परिवार - फोटो : dig vishal
एक सड़क हादसा कुछ ही घंटाें में हंसता खेलता परिवार उजाड़ देता है। छर्रा अड्डा पुल पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार नीरज माहेश्वरी ने भी उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है, उनकी बेटी भूमि को मलखान सिंह जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हादसे के कुछ ही देर बाद मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

नीरज की पत्नी की ज्योति मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में गंभीर हैं। शनिवार को नीरज और भूमि के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। ज्ञान सरोवर के तिकोना पार्क स्थित उनके निवास जी-27 में सुबह से ही रिश्तेदारों का तांता लगा रहा और सभी इस हादसे से गमगीन थे।  
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे नीरज के दोस्त पल्लव ने बताया कि नीरज की शादी वर्ष 2002 में हुई थी। रामघाट रोड पर एक्सिस बैंक के सामने उसकी सुमंगलम लेडीज कार्नर के नाम से दुकान थी और पत्नी ज्योति प्रधान डाकघर में आरडी की एजेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी भूमि कक्षा चार की छात्रा थी। नीरज शुक्रवार की देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे पत्नी और बेटी के साथ नौरंगाबाद स्थित नौदुर्गा मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे उसी वक्त छर्रा अड्डा पुल पर चढ़ते वक्त सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल ज्योति का इलाज अभी तक मेडिकल के इमरजेंसी आईसीयू वार्ड में जारी है। उसके पैर में पांच फ्रैक्चर, पसली और सिर में गंभीर चोट लगी है। नीरज के पिता एमसी माहेश्वरी गवर्नमेंट कांट्रेक्टर थे, जो अब घर पर ही रहते हैं। मां का निधन पहले ही हो गया था। नीरज चार बहनों के बीच में इकलौते भाई थे।

चारों बहनों की शादी हो गई है। तीन मध्य प्रदेश और एक यूपी में ब्याही हैं। चारों बहने सुबह ही अलीगढ़ आ गई थीं। पल्लव के साथ मनोज अग्रवाल, रजत गुप्ता, अरविंद ठाकुर आदि कई परिजन और दोस्त मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed