फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake officer

अब दिल्ली में पकड़ा गया राष्ट्रपति भवन का फर्जी अफसर

Mon, 29 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fake officer

एक एडीए वीसी रहे पीसीएस अफसर सहित कई बड़ों-बड़ों और एक मंत्री तक को अपनी ठगी का शिकार बना चुका महानगर के सिविल लाइंस इलाके का सैय्यद मो.अली रिजवी अब दिल्ली पुलिस ने दबोचा है। इस बार उस पर पूर्व राज्यपाल बनकर लोगों को ठगने का आरोप था। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस उसे 2014 में यहां से गिरफ्तार करके ले गई थी।

विज्ञापन

मूल रूप से आजमगढ़ निवासी सैयद मोहम्मद अली रिजवी सिविल लाइन क्षेत्र में रहता है। वर्ष 2014 में तत्कालीन एडीए वीसी जेबी सिंह से मुलाकात करने पहुंचा तो उसने अपना परिचय राष्ट्रपति भवन का अफसर बताते हुए दिया था। उसके पास विजिटिंग कार्ड था जिसमें राष्ट्रपति भवन का जिक्र था। 

विज्ञापन

बातों के जाल में फंसाते हुए खुद को अफसर बताने वाले सैयद मोहम्मद ने स्वर्ण जयंती नगर में घर लेने की मंशा जाहिर की। जिसमें एडीए के अधिकारियों ने स्वयं जाकर कालोनी में घर पसंद कराया। हालांकि जब तक मकान लेने की कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई थी। तभी उस ठग का भंडाफूट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से एक मंत्री का बैग चोरी होने के मामले में उसे यहां आकर गिरफ्तार किया था। वहीं अब दिल्ली पुलिस ने सैयद मौहम्मद को फिर से गिरफ्तार किया है। इस बार वह खुद को झारखंड, असोम, उड़ीसा का पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी बनकर ठग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed