{"_id":"5cb8e2dfbdec2214216ce4db","slug":"during-the-wedding-ceremony-a-crime-of-four-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह के दौरान चार साल की बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह समारोह के दौरान चार साल की बालिका से दुष्कर्म
Fri, 19 Apr 2019 02:19 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
क्षेत्र के एक गांव में मौसी की शादी में शामिल होने पहुंची चार साल की बालिका से किसी ने दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे दरवाजे के पास खड़ंजे पर डालकर आरोपी भाग निकला। अलीगढ़ के एक अस्पताल में बेहोशी की हालत में बच्ची का इलाज चल रहा है। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
बुधवार को इस बच्ची की मौसी की शादी थी। बरात आने पर परिवार के लोग उसके स्वागत में लग गए। इसी दौरान यह बच्ची लापता हो गई। हल्की बारिश हो रही थी तो परिजनों ने सोचा कि वह इधर-उधर कहीं रह गई होगी। इस पर उसकी तलाश भी नहीं की। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे दरवाजे के पास बेहोशी हालत में खड़ंजे पर डाल गया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो उसे उठाकर अंदर ले गए।
सोचा कि भीगने के कारण वह सो गई होगी। बेहोशी की हालत में कांप रही बच्ची के कपड़े बदले गए तब खून देखकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। बच्ची के पिता भी सूचना पर गांव पहुंच गए। हंगामा करते हुए आरोपी की तलाश की कोशिश की।
विज्ञापन
इलाज के लिए बच्ची को अलीगढ़ ले जाया गया। निजी अस्पताल ने पुलिस केस बताते हुए इलाज से इंकार कर दिया। इस पर जिला अस्पताल ले जाने के साथ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मेडिकल परीक्षण कराया। दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता समाचार लिखे जाने तक बेहोश थी।