फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dog picked up 23 days old, found dead

कुत्ता उठा ले गया 23 दिन की नवजात को, मिला शव

Wed, 10 Apr 2019 01:54 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 10 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dog picked up 23 days old, found dead
बच्ची की मां मधु। - फोटो : Amar Ujala
थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर गांव में 23 दिन की नवजात को कुत्ता उठाकर ले गया। अचानक नवजात के लापता होने से परिवार में कोहराम मच गया। तीन साल की बेटी ने बताया कि कुत्ता नवजात को ले गया तो परिजन उसकी तलाश करते हुए गांव से 100 मीटर दूर नहर पटरी पर पहुंचे जहां नहर किनारे नवजात का शव देखकर सभी बिलख पड़े। 
विज्ञापन


सिकंदरपुर निवासी संजय शर्मा पुत्र महाराज सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह तालानगरी में मजदूरी करने चले गए थे। दो बड़ी बेटियां मोहिनी शर्मा व यामिनी शर्मा स्कूल गई थीं। घर पर पत्नी मधु के साथ ही दो छोटी बेटियां जान्हवी और अन्नपूर्णा व 23 दिन पूर्व जन्मी बेटी हिना थी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे पत्नी छत पर कपडे़ सुखाने गई इसी दौरान उनकी नवजात बेटी हिना लापता हो गई। छत से नीचे आने पर पत्नी ने हिना के बारे में पूछा तो तीन वर्षीय जान्हवी ने बताया कि हिना को कुत्ता उठाकर ले गया है। कुत्ते की बात सुनकर मधु ने शोर मचाना शुरू किया दिया। ग्रामीण आए तो उन्हें बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वाले काफी देर तक गलियों की खाक छानते रहे। डेढ़ घंटे बाद नहर में नहा रहे बच्चों ने नवजात के पानी में पड़े होने की सूचना गांव में दी। लोग भागकर पहुंचे और पानी से शव             निकाला लेकिन नवजात की मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed