फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctor's house dreaded, knife knife

डॉक्टर के घर दिनदहाड़े डाका, पत्नी को चाकू घोंपा

Fri, 28 Apr 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 28 Apr 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
Doctor's house dreaded, knife knife
लूट - फोटो : अमर उजाला
महानगर में लुटेरे एक बार फिर बेखौफ हो चले हैं। दो दिन पहले दिनदहाड़े अनूपशहर रोड की रियाज कॉलोनी में एक डॉक्टर के घर डाका डालकर बदमाशों ने यह साबित कर दिया। यहां घर में बेटे संग अकेली महिला को चाकू घोंप दिए और बेटे को मारने की धमकी देकर 2 लाख रुपये और जेवरात लूट ले गए। खास बात है कि दो दिन से पुलिस इस घटना को छिपाए बैठी है और खुलासे के नाम पर परिवार को जांच की दिलासा दे रही है। इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार रियाज कॉलोनी में डॉ.शुजा उर रहमान घर में पत्नी शबाना, 14 साल के बेटे अमान व 8 साल की बेटी संग रहते हैं। उनका रियाज कॉलोनी चौराहे के अलावा देहली गेट सराय मियां में भी एक क्लीनिक है। हर रोज देहली गेट के क्लीनिक से वह 2 बजे चलकर घर आ जाते हैं। शाम को रियाज कॉलोनी क्लीनिक पर बैठते हैं। 25 अप्रैल मंगलवार को वह क्लीनिक से चलकर कुछ देर एलआईसी पॉलिसी जमा करने के लिए बैंक में रुके।
विज्ञापन


इधर, उनका बेटा अपनी बहन को स्कूल छोड़कर आने के बाद घर की डायनिंग टेबिल पर बैठकर खाना खा रहा था, जबकि पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी दरवाजे पर किसी की दस्तक हुई। अमान ने पापा के आने की दस्तक समझ दरवाजा खोला तो वहां पांच बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद अंदर लाकर मैन गेट अंदर से बंद कर लिया और रसोई में मौजूद शबाना से कहा कि या तो बाहर आकर हमें कमरे में एंट्री दो नहीं तो बेटे को मार देंगे। इस पर दहशत में शबाना बदमाशों को कमरे में ले गई। जहां बदमाशों ने बेटे को बैड पर उल्टा लिटा दिया और एक बदमाश उस पर तमंचा सटाए रहा। बाकी नगदी, जेवर मांगने लगे। जब उसने मना किया तो उसके पेट पर चाकू मार दिया। बाद में घर में रखी 2 लाख की नगदी व अंगूठी, जंजीर, चूड़ियां आदि कब्जे में कर दोनों को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश आपस में उन दोनों की हत्या की चर्चा करने लगे। मगर जिस कमरे में मां बेटे को बंद किया था। उसका एक रास्ता गली में खुलता था। यह बात बदमाशों को नहीं मालूम थी। इस पर महिला ने उस रास्ते से निकलकर शोर मचा दिया। इस पर बदमाश खुद को घिरा समझ हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। बाद में सूचना पर डॉक्टर के अलावा एसपी सिटी, सीओ, एसओ जवां आदि पहुंच गए। इस संबंध में जवां थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टर के अनुसार दो दिन में पुलिस के स्तर से कोई ठोस पहल नहीं हुई। बस जांच के नाम पर कभी सर्विलांस तो कभी फॉरेंसिक टीम जरूर आ रही है। एसओ के अनुसार घटना खुलासे के हर संभव प्रयास जारी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed