फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Controversy over BSP councilor's Facebook post in Vikas Dubey case

विकास दुबे मामले में बसपा पार्षद की फेसबुक पोस्ट पर विवाद 

Fri, 10 Jul 2020 01:26 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 10 Jul 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के पूर्व छात्र नेता व बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन की एक फेसबुक पोस्ट पर विवाद हो गया है। उन्होंने विकास दुबे की उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी को लेकर मंदिर के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट की है। जिसे लेकर लोगों ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। हालांकि, देर रात तक मामले में पुलिस जानकारी न होने की बात कह रही थी।
विज्ञापन



जमालपुर इलाके के बसपा पार्षद सद्दाम हुसैन ने फेसबुक पर देर रात एक पोस्ट की है, जिसमें मंदिर में विकास दुबे नामक आतंकी की गिरफ्तारी होने, मंदिर की जांच होने व सीज किए जाने से लेकर अन्य तरह की कई बातें अपनी पोस्ट में लिखी हैं। यह पोस्ट जैसे ही वायरल हुई तो उस पर पक्ष व विरोध में प्रतिक्रियाएं आने लगीं। काफी संख्या में लोग पार्षद पर कार्रवाई की मांग की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



भाजपा नेताओं ने सर्वाधिक इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए पार्षद पर मुकदमा व कार्रवाई की मांग उठाई है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि वह शुक्रवार को मामले में थाने में तहरीर देने जाएंगे। इस विषय में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार ने इतना ही कहा कि अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है। फिर भी जांच कराएंगे और जो भी तथ्य होगा, उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed