फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   caught sellers porn videos

किशोरों को अश्लील वीडियो बेचने वाले दबोचे

Wed, 25 Apr 2018 01:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 25 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
caught sellers porn videos
अश्लील वीडियो डाउन लोड करने वाला गिरोह पकड़े जाने पर पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी राजेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
जिले में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं और इन मामलों में आरोपी के नाबालिग होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अश्लील वीडियो को डाउन लोड करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी के तहत थाना बन्ना देवी और अतरौली इलाके में चार दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी फरार है। 
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आए दिन अश्लील वीडियो डाउन लोडिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विगत दिनों बलात्कार एवं छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से लेकर इस तरफ ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


जांच में पाया कि टिनएजर्स को बाजार में अश्लील वीडियो आसानी से उपलब्ध हो जा रहे हैं। फिर उनका ध्यान भटक रहा है और रेप व छेड़खानी जैसे अपराध कर रहे हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एसपी देहात, एसपी नगर व क्षेत्राधिकारी द्वितीय के निर्देशन में टीम का गठन कर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस  दौरान संभावित स्थानों पर टीम द्वारा दबिश दी गई। जिसके तहत थाना बन्ना देवी में कवर कुत्ता के पास तीन दुकानों पर अश्लील वीडियो सामग्री डाउन लोड करने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 लैपटॉप, 1 कंप्यूटर, 1 कार्ड रीडर, 4 मोबाइल, 1 डेस्कटाप, सीपीयू, मानिटर, की बोर्ड, माउस, 5 हार्ड डिस्क बरामद की गई।

इसके अलावा अतरौली में दो दुकानों में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वहां से 2 लैपटॉप बरामद किए गये। यहां से एक व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गए लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। बताया है कि वह 20 से 60 रुपये तक में पोर्न साइट से अश्लील वीडियो डाउनलोड कर चिप में टिन एजर्स को बेचते थे।

इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात यशवीर सिंह, सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे। साथ ही एसएसपी ने मीडिया के माध्यम से अभिभावकों से अपील की है कि वह बच्चों को मोबाइल देते समय इस तरह         की निगरानी रखें कि बच्चा क्या कर रहा है।

ये हुए हैं गिरफ्तार
1- तरुण पुत्र विनोद कश्यप निवासी हनुमान पुरी, महेंद्र नगर, थाना गांधी पार्क
2- रजत पुत्र स्वरूप किशोर निवासी मलखान सिंह अस्पताल थाना बन्ना देवी
3- कुलदीप पुत्र दिनेश निवासी गूलर रोड, शिवराज नगर, थाना बन्ना देवी
4- जितेंद्र पुत्र लालजी अहेरिया निवासी वहरावत पुलिया थाना अतरौली
ये है फरार-   दिलीप वर्मा पुत्र रामबाबू वर्मा निवासी सराय बली, थाना अतरौली

गिरफ्तार करने वाली टीम - थाना बन्ना देवी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीखित, सब इंस्पेेेक्टर छोटेलाल, (एसओजी), विमल कुमार चौकी इंचार्ज रेलवे रोड, समय सिंह एसओजी, योगेंद्र कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज अतरौली, सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र गौतम, सिपाही मो. रजा, मोहन, राकेश कुमार आदि।


गृह विभाग को लिखा जाएगा साइट प्रतिबंध के लिए
एसएसपी ने बताया कि समाज में इस अपराध को रोकने के लिए वह अपने स्तर से गृह विभाग को पोर्न साइट पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिखेंगे। ताकि गृह विभाग के स्तर से केंद्र स्तर पर पत्राचार  कर इस तरह कोई ठोस पहल की जा सके।

ताजा आंकड़ा
7 घटनाएं जिले में हुईं, जिनमें किशोर उम्र ने किशोर संग किया रेप
1 घटना में अतरौली में आरोपी ने किशोरी को जलाकर मार दिया
4 घटनाओं में बच्चियों संग किशोर उम्र द्वारा किया गया है दुष्कर्म

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed