{"_id":"587bdce04f1c1b3403efe9e0","slug":"brook-found-on-the-corpse-of-the-missing-workers-jam-stoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले पर मिली लापता मजदूर की लाश, जाम-पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले पर मिली लापता मजदूर की लाश, जाम-पथराव
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 16 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Brook found on the corpse of the missing workers, jam-stoned
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर से दो दिन से लापता मजदूर की लाश रविवार को इलाके के ही भकरौला नाले पर मिलने से परिजन उत्तेजित हो उठे। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव की महिलाओं के साथ परिजनों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस को काफी देर तक शव नहीं उठाने दिया और शव ले जाने लगी पुलिस पर पथराव तक कर दिया। बाद में किसी तरह अधिकारियों के समझाने पर गुस्सा शांत हुआ। इस संबंध में दोस्तों पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
मडराक के गांव मनोहरपुर के रहने वाले अन्नू उर्फ अनिल (40) पुत्र मक्खनलाल 13 जनवरी को अपने मित्रों के साथ बढ़ौली गांव गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। पत्नी कैलाश देवी ने अगले दिन पति के मित्रों से मिली और उनके बारे में पूछताछ की। हालांकि, मित्रों ने उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पत्नी थाना मडराक पहुंची, लेकिन पुलिस ने भी उसे टरका दिया। इधर, रविवार सुबह नाले में शव मिलने की खबर परिजनों को मिली। आनन-फानन पहुंचे परिजनों ने पुलिस को नाले से शव नहीं निकालने दिया।
कुछ महिलाओं के साथ परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात संकल्प शर्मा, क्षेत्राधिकारी पंकज मिश्रा, इंस्पेक्टर रामकुमार ने उन्हें समझा-बुझाकर शव निकलवाया। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तब परिजनों ने उन पर ईंट पत्थर भी फेंके। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कैलाश देवी ने पति के मित्रों पर संदेह जताया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट के लिए तहरीर दी है। मृतक अन्नू की पत्नी के अलावा चार बेटे व तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।