{"_id":"579cef5b4f1c1ba61521ee60","slug":"brawley-legislator-with-the-relatives-of-the-15-15-thousand-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौली विधायक के रिश्तेदारों संग की 15-15 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरौली विधायक के रिश्तेदारों संग की 15-15 हजार की ठगी
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केटिंग कंपनी में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला कंपनी का मैंनजर उस समय पकड़ में आया जब रालोद विधायक के दो रिश्तेदारों उसके शिकार हो गए। बरौली विधायक आरोपी मैंनेजर को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
इसी बीच मैंनेजर की तलाशी के दौरान ठगी के दिए तीस हजार रुपये व अन्य सामान भी बरामद हुआ। बाद में प्रकरण क्वार्सी पुलिस को बुलाकर क्वार्सी के सुपुर्द कर दिया गया।
रालोद से बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह अपने दो रिश्तेदार युवकों के साथ शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उनके साथ एक युवक भी था जो कि खुद को एक मार्केटिंग कंपनी का मैंनेजर बता रहा था।
विज्ञापन
पीड़ित युवक चेतन व रंजीत निवासी बादौली अरनियां बुलंदशहर ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ कुछ दिन पहले नौकरी के लिए क्वार्सी के ढाबे पर स्थित जीनियस मार्केटिंग प्राइवेट कम्पनी कार्यालय पर आया। जहां उन्हें नौकरी के नाम पर 15-15 हजार रुपये लेने के बाद 20-20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिलाने की बात कही।
इसी सांझे में आकर कुछ हजार रुपये पीड़ित युवकों से हड़प लिए और शनिवार को 15-15 हजार रुपये और ले लिए। पीड़ित युवकों ने रुपए तो दे दिए, लेकिन उन्हें इसमें काफी झोल समझ आया, तभी वह अपनी शिकायत लेकर अपने रिश्तेदार रालोद विधायक ठा. दलवीर सिंह से मिले। विधायक ने अपने दो आदमी को भेजकर आरोपी मैंनेजर से बातचीत कराई तो वह बातों में उलझ गया।
इस पर शक हो गया कि यह नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठग रहा है। इस पर युवक को पकड़कर एसएसपी दफ्तर ले आया गया। जहां मैंनेजर से तलाशी के दौरान 30 हजार रुपये भी बरामद हो गए। वहीं आरोपी मैंनेजर अपने को निर्दोष बताता रहा। उसका कहना है कि उसकी कंपनी का दफ्तर फरीदाबाद व दिल्ली में है। कंपनी के उत्पाद मार्केट में बेचने होते हैं। जिसका कमीशन 15 प्रतिशत मिलता है। यही जॉब वह दे रहा था। उस पर रिश्वत लेने का आरोप गलत है।
एसपी देहात ने पूरा वाकया सुनकर क्वार्सी थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि आरोपी मैंनेजर को हिरासत में लेकर जांच करें तथा उसी के आधार पर कार्रवाई करें। एसओ क्वार्सी के अनुसार आरोपी विपिन निवासी अनूपशहर हिरासत में हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।