फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader shot himself

भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 22 Apr 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 22 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के घनी आबादी वाले थाना देहलीगेट क्षेत्र के नंदवन कालोनी में भाजपा के एक युवा नेता शुक्रवार को परिवार की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के सुसाइड नोट से पता चला है कि वह बेरोजगारी से बहुत परेशान था और नौकरी न मिलने के कारण हताश था।
विज्ञापन


उसकी मौत की खबर सुनकर घर पर भाजपा नेताओं का तांता लग गया। घर पर महापौर शकुंतला भारती समेत अन्य भाजपा नेता परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया, जबकि लाइसेंसी पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



नंदवन कालोनी निवासी ओमप्रकाश सेना से रिटायर हैं। उनका बड़ा बेटा भारतीय नौ सेना में है। जबकि छोटा बेटा 22 वर्षीय प्रशांत चौधरी मालान भाजपा से जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले ही उसे आगरा में नरेंद्र मोदी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के बाद भी प्रशांत को नौकरी के मोर्चे पर कोई सफलता नहीं मिली थी। वह नौकरी की लगातार तलाश कर रहा था। यूं तो घर में कोई भी आर्थिक समस्या नहीं है, लेकिन प्रशांत को स्वयं अपने रोजगार को लेकर चिंता रहती थी।

इसी क्रम में शुक्रवार को बेहद हताशा की स्थिति में उसने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर अपनी जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन आए और उसे पास के नर्सिंग होम ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया और काफी भीड़ लग गई।

मेयर शकुंतला भारती व अन्य भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें प्रशांत द्वारा लिखा गया है कि वह काफी समय से नौकरी की तलाश में था, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। इसकी वजह से वह खुदकुशी कर रहा है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। देर रात तक मृत के घर मातम छाया हुआ था। पुलिस ने पिस्टल व सुसाइड नोट अपने कब्जे में कर ली है और मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed