फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bikers stick up 2.75 lacs

तमंचे के बल पर पौने तीन लाख रुपये लूटे

Tue, 09 Jun 2015 01:49 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 09 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर पौने तीन लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जट्टारी। थाना टप्पल के हजियापुर डेयरी के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक पर जा रहे तीन लोगों से पौने तीन लाख रुपये तमंचे के बल पर लूट लिए हैं। इस संबंध में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।  

गौतमबुद्ध नगर  के जेवर के त्रिथली रघुपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हर स्वरूप सिंह अपनी पत्नी कमलेश सिंह और साढ़ू रत्नपाल सिंह के साथ आपाचे बाइक से अपने गांव से खैर तहसील के लिए एक खेत का बैनामा करने जा रहे थे। तीनों जैसे ही अलीगढ़-पलवल मार्ग हजियापुर डेयरी के पास पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आ गए और इनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक दिया। जब तक यह तीनों कुछ समझ पाते बदमाशों ने बाइक से चाभी निकाल ली। सुरेंद्र के साढ़ू रत्नपाल के  पास रुपये से भरा बैग था। बदमाशों ने उसके सिर में तमंचा की बट मारकर रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने बेग नहीं दिया और करीब पांच मिनट तक बैग की खींचतान हुई। इसी बीच घटना को देखकर कमालपुर निवासी एक युवक ने लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर भगा दिया था। बदमाश 2.75 लाख रुपये से भरा लूटकर भाग गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ टप्पल राजवीर सिंह के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित अपने बयानों से बदल रहा है। घटना की जांच कराई जाए रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed