फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bear smuggling

शराब कारोबारी और तस्कर बल्ली ने खपाई लाखों की बीयर

Mon, 01 Aug 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bear smuggling
वाइन - फोटो : फाइल फोटो
अलीगढ़। अतरौली से वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते से गायब 26 लाख की बीयर रालोद से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े कद्दावर शराब कारोबारी अनिल चौधरी ने अपने ठेकों पर खपाई है। यह बीयर ज्ञानी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शुमार टप्पल क्षेत्र के शराब तस्कर बल्ली की मदद से अनिल चौधरी तक पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने अनिल के कोल्ड स्टोर स्वामी भाई से पूछताछ के आधार पर यह खुलासा किया है। फिलहाल अनिल का भाई सुधीर चौधरी पुलिस हिरासत में है। बता दें कि शराब कारोबारी भाई अनिल-सुधीर चौधरी पर पहले भी शराब तस्करी के आरोप लगते रहे हैं। पूर्व में भी इगलास में तस्करी की शराब पकड़ी गई थी। मगर पुलिस व आबकारी से सांठ-गांठ पर प्रकरण दाखिल दफ्तर हो गया था।
विज्ञापन


क्वार्सी की अवंतिाक कॉलोनी निवासी विजय शर्मा बीयर फैक्ट्री में ब्रांच मैनेजर हैं। उन्होंने अतरौली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि बीयर की 1175 पेटी लादकर ट्रक नौ जुलाई को वाराणसी के लिए रवाना हुआ। ट्रक नियत समय पर वाराणसी नहीं पहुंचा। इस पर पुलिस की मदद ली गई तो खाली ट्रक लावारिस हालत में उन्नाव में मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अतरौली पुलिस ने एसओजी की मदद से जांच शुरू करते हुए शनिवार देर शाम गोंडा के पींजरी स्थित कोल्ड स्टोर पर छापेमारी कर वहां से कोल्ड स्वामी सुधीर चौधरी निवासी धारा की गढ़ी को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर अतरौली अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि ट्रक पींजरी स्थित हरिओम कोल्ड स्टोर पहुंचा था, वहां बीयर उतारी गई।


कोल्ड स्वामी सुधीर व उसका भाई अनिल जिले में शराब के बड़े कारोबारी हैं और अनिल ने टप्पल के गांव जिकरपुर निवासी बल्ली की मदद से यह माल खरीदा था। अब पुलिस को बल्ली व अनिल की तलाश है। सुधीर को पुलिस स्तर से सांठ-गांठ के चलते राहत के सवाल पर कहा कि अभी वह हिरासत में है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed