फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   baink mein jaane se roka to gaard ko maara chaakoo

बैंक में जाने से रोका तो गार्ड को मारा चाकू

Tue, 29 Nov 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 29 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके के धौर्रा माफी स्थित बैंक शाखा में सोमवार शाम  गार्ड ने एक युवक को घुसने से रोका तो उसने मारपीट कर चाकू से हमला बोल दिया। यह देख भीड़ ने आरोपी युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

धौर्रा स्थित एचडीएफसी बैंक में रोजाना की तरह रुपये निकालने और जमा करने वालों  की भीड़ लगी थी। शाम के वक्त इलाके का ही एक युवक वहां पहुंच गया। आरोपी युवक भीड़ के बीच से बैंक में घुसने की कोशिश करने लगा। गेट पर मौजूद गार्ड ने आरोपी को रोक लिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोपी युवक ने गार्ड के साथ मारपीट कर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू से मामूली रूप से गार्ड की हथेली जख्मी हो गई। यह सब देख आसपास के लोग दंग रह गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। खबर मिलते ही क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। क्वार्सी इंस्पेक्टर प्रकाश चन्द्र यादव के मुताबिक बैंक में घुसने को लेकर गार्ड से विवाद हुआ था। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कासिमपुर में बैंक मैनेजर से तीखी नोकझोंक
जवां। कासिमपुर स्थित एसबीआई में लाइन तोड़कर अपनों को बुलाकर रकम देने के आरोप में ग्राहकों व बैंक मैनेजर में विवाद हो गया। इस खबर पर दुपहर में पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे विवाद शांत कराया। बताया गया है कि काफी संख्या में मौजूद लोगों के बीच जब यह हरकत हुई तो पब्लिक गुस्सा गई। इस दौरान तीखी नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed