{"_id":"57a8e41f4f1c1b0f11ee4529","slug":"auto-driver-beaten-to-death-the-relatives-of-the-accused-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में ऑटो चालक की मौत, विधायक के रिश्तेदारों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में ऑटो चालक की मौत, विधायक के रिश्तेदारों पर आरोप
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के डोरी नगर से अपनी गर्भवती पत्नी को देखने जा रहे ऑटो चालक की एक्सीडेंट के बाद हुई मारपीट में मौत के मामले में सुनवाई न होना खैर पुलिस के लिए भारी पड़ रहा है। वाकया रविवार देर शाम का है, जब अर्राना कांटे के पास एक ढकेल से ऑटो टकराने के विवाद में उसे लाठी-डंडों व सरिया से बेरहमी से पीटा गया।
मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे के नाम पर एक्सीडेंट में मौत करार दे दिया। मगर परिजनों ने इस मामले में खैर विधायक के रिश्तेदारों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसएसपी दफ्तर पर शिकायत दी। इस शिकायत के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया।
शाम को शव घर ले जाते समय परिजनों ने एटा चुंगी पर जाम की कोशिश की। मगर उस समय भी पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। देर रात तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था और परिजन बेहद आक्रोशित थे।
विज्ञापन
वाकये के अनुसार डोरी नगर निवासी 30 वर्षीय मदन पेशे से ऑटो चालक था। उसकी पत्नी रेसू इन दिनों गर्भवती है और वह अपनी ननिहाल चमन नगरिया खैर में रहकर इलाज करा रही थी। रविवार देर शाम मदन ऑटो लेकर पत्नी को देखने चमन नगरिया जा रहा था। तभी अर्राना कांटे के पास एक ढकेल से उसका ऑटो टकराकर पलट गया। इसके बाद वहां दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
बाद में ढकेल संचालक बाबूलाल के पक्ष में गांव के तमाम लोग आ गए, जिन्होंने मदन को बेरहमी से लाठी-डंडों व सरिया से पीटा। इस मारपीट में मदन की मौत हो गई। इसके बाद खबर पर पुलिस आई, मगर उसकी मौत एक्सीडेंट में मानी।
खबर पर रात दस बजे पहुंचे परिजनों की ओर से दी गई तहरीर को भी पुलिस ने वापस कर दिया। इसके बाद सुबह परिजन एकत्रित होकर सपा नेला प्रशांत वाल्मीकि के साथ एसपी देहात से मिले, जहां खैर विधायक के कुछ रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया।
एसपी देहात ने परिजनों को जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, पोस्टमार्टम में जब मदन के शरीर पर गंभीर चोटों व सरिया की चोटों के निशान होना पाया तो परिजन और भड़क गए। देर शाम शव को डोरी नगर ले जाते समय एटा चुंगी पर जाम लगाने की कोशिश की।
मगर वहां एसओ गांधीपार्क ने पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम नहीं लगने दिया और शव का अंतिम संस्कार करा दिया। एसएसपी का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और यही बात परिजनों को समझाई गई है।