फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attack on Static magistrate

गोंडा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर हमला बोला

Sat, 27 Feb 2016 01:57 AM IST
इगलास/गोंडा/जट्टारी
इगलास/गोंडा/जट्टारी Updated Sat, 27 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Attack on Static magistrate

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल नहीं लग रही और प्रशासन असहाय है। देहात में परीक्षा केंद्रोें पर माफिया खुलेआम नकल करा रहे हैं । शुक्रवार को पहली और दूसरी दोनों पालियों में जमकर नकल हुई। गोंडा के एक कॉलेज में निरीक्षण को आए स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर कॉलेज प्रबंधक व उसके साथियों ने हमला बोल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन

इधर, टप्पल क्षेत्र के सालपुर इंटर कॉलेज में छह छात्राएं कॉपी लेकर भाग गईं। पालीमुकीमपुर के इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक नकल कराते हुए मिला। इन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, जेडी के अलावा अन्य सचल दलों ने कई स्थानों पर छापेमारी कर कई नकलची दबोचे। 

विज्ञापन

नकल माफिया पूरी तरह से हावी हैं और नकल नहीं रुक रही। शुक्रवार को हाईस्कूल का विज्ञान व इंटरमीडिएट का भौतिक विज्ञान का अहम पेपर था।   गोंडा क्षेत्र के जेएस उमा विद्यालय नया बास में स्टेटिक मजिस्ट्रेट रामानंद शर्मा की ड्यूटी लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि जब कॉलेज पहुंचे तो वहां प्रश्नपत्र हल कर उसकी फोटोकॉपी के अलावा इमला बोलकर नकल कराई जा रही थी। इस पर जब उन्होंने आपत्ति जताई तो कॉलेज प्रबंधक व उसके साथियोें ने उनके व उनके स्टाफ के साथ मारपीट कर कॉलेज से दौड़ा दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। 


इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है। सूचना मिलने पर एसडीएम रविप्रकाश श्रीवास्तव भी वहां पहुंच गए। उन्हें कॉलेज के अंदर व बाउंड्री के समीप हल की गई कॉपियां मिली। एसडीएम का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियोें को भेजेंगे। 


एडीआईओएस सर्वेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारियों की अगुवाई में सचल दलोें ने कई जगह छापेमारी की।एडीआईओएस ने आरजे इंटर कॉलेज रायपुर घरबरा, टप्पल में दूसरी पाली में एक नकलची पकड़ा। एक अन्य सचल दल ने पहली पाली में बिहारीलाल इंटर कॉलेज, पाली मुकीमपुर में एक कक्ष निरीक्षक, तीन नकलची नकल करते मिले। एक कक्ष निरीक्षक भी नकल कराता हुआ मिला। कक्ष निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं सालपुर इंटर कॉलेज खैर में छह छात्राएं उत्तर पुस्तिकाएं लेकर भाग गई। इनके खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  


जेडी (माध्यमिक शिक्षा) अजय द्विवेदी के सचल दल ने रानी अवंतीबाई उ.मा. िवद्यालय गंगीरी में एक नकलची पकड़ा। उन्होेंने आसाराम उ.मा.विद्यालय रामपुर,  चौखेलाल इंटर कॉलेज हरदोई अतरौली में कुछ कक्ष निरीक्षकों को इस वजह से कार्यमुक्त किया गया, क्योंकि वह परीक्षा के विषय के शिक्षक थे। जेडी ने अतरौली के हरदेवी उ.मा. विद्यालय और लक्ष्मण सिंह उ.मा.विद्यालय का सिटिंग प्लान सही कराया। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed