{"_id":"c1e08ddc435ff04ff7d4e093bd4fb7e5","slug":"armed-miscreants-looting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद बदमाशों ने की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो/गंगीरी।
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
गांव नगला रति में एक मकान से बदमाश हथियारों के बल पर नकदी और जेवरात लूट ले गए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
थाना गंगीरी के गांव नगला रति निवासी पप्पू सिंह पुत्र मटरू सिंह के घर पर सोमवार की दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। और पप्पू सिंह के परिवार की पत्नी मां, भाई के साथ मारपीट कर पांच हजार रुपये और जंजीर कुंडल लूट ले गए।
पप्पू सिंह के भाई श्रीराम उर्फ श्रीपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को आधा दर्जन बदमाशों ने मुझे और मेरी मां भूरी देवी और भाई पप्पू की पत्नी राम बेटी देवी को सोते हुए घर में दबोच लिया।
हम तीनों के साथ मारपीट कर 5 हजार रुपये जंजीर, कुंडल तमंचों के बल पर लूट ले गए। लूट कर भाग रहे बदमाशों को मैंने और मेरे भाई पप्पू सिंह ने रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने पूरे परिवार को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। भागते समय दो बदमाशों को पहचान लिया है।
विज्ञापन
पप्पू सिंह पुत्र मटरू सिंह ने गांव के ही दो युवकों को पहचानते हुए पांच बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर रमेशचंद्र यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है, जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह घटना सही है या रंजिशन बनाई गई है।